HomeLife StyleEntertainmentजल्द ही पिता बनेंगे विराट कोहली ,ट्वीट कर फैंस को बताई तारीख

जल्द ही पिता बनेंगे विराट कोहली ,ट्वीट कर फैंस को बताई तारीख

Published on

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के हालिया ट्वीट ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। विराट ने अनुष्का के साथ फोटो पोस्ट कर यह जानकारी दी कि जल्द ही उनके घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है। तस्वीर में विराट और अनुष्का दोनों ही काफी खुश नज़र आ रहे हैं।

फोटो में अनुष्का का बेबी बम्प भी दिख रहा है। विराट ने पिक्चर साझा करते हुए लिखा कि ‘ तब हम तीन होंगे। आने वाला है जनवरी 2021 में।’ विराट और अनुष्का के फैंस के लिए यह बहुत बड़ी खबर है।

जल्द ही पिता बनेंगे विराट कोहली ,ट्वीट कर फैंस को बताई तारीख

उनके चाहने वालों ने सोशल मीडिया के माध्यम से दोंनो को ढेर सारी शुभकामनाएं भी भेजी हैं। विराट ने इस खुशखबरी के आगमन की तारीख भी अपने फैंस के साथ साझा की है। जिसके मुताबिक जनवरी में इस सेलिब्रटी कपल के घर नया मेहमान आएगा।

काम की बात की जाए तो फिलहाल विराट अगले महीने से शुरू होने जा रहे आईपीएल के लिए यूएई में हैं। कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान हैं और 19 सितंबर से शुरू हो रहे 13वें सीजन के लिए टीम सहित वह इस समय यूएई में हैं। खबर के सामने आते ही टि्वटर पर दोनों के लिए ढेरों बधाई संदेश भेजे गए जिनमे फैंस के अलावा सेलेब्रिटीज़ के संदेश भी शामिल हैं। विराट और अनुष्का 11 नवंबर 2017 में विवाह के बंधन में बंधे थे। इससे पहले दोनों ने एकदुसरे को कई साल तक डेट किया।

विराट ने कई बार अपने इंटरव्यू में कहा है कि अनुष्का ने उन्हें एक बेहतर इनसान बनने में मदद की है। एक हालिया इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि, ‘मुझे जीवन का एक नया नजरिया दिखाने का पूरा श्रेय मैं अनुष्का को देता हूं। मैं शुक्रगुजार हूं कि वह मेरी जीवनसाथी है क्योंकि आप एक-दूसरे से काफी कुछ सीखते हैं। मैं पहले बहुत अकेला रहना पसंद करता था। जीवन में व्यावहारिक नहीं था। लेकिन फिर आप देखते हैं कि आपके जीवनसाथी का जिंदगी के लिए कुछ अलग ही नजरिया है, तो आप पर भी उसका सकारात्मक असर पड़ता है।’

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this