HomeLife StyleEntertainmentजल्द ही पिता बनेंगे विराट कोहली ,ट्वीट कर फैंस को बताई तारीख

जल्द ही पिता बनेंगे विराट कोहली ,ट्वीट कर फैंस को बताई तारीख

Published on

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के हालिया ट्वीट ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। विराट ने अनुष्का के साथ फोटो पोस्ट कर यह जानकारी दी कि जल्द ही उनके घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है। तस्वीर में विराट और अनुष्का दोनों ही काफी खुश नज़र आ रहे हैं।

फोटो में अनुष्का का बेबी बम्प भी दिख रहा है। विराट ने पिक्चर साझा करते हुए लिखा कि ‘ तब हम तीन होंगे। आने वाला है जनवरी 2021 में।’ विराट और अनुष्का के फैंस के लिए यह बहुत बड़ी खबर है।

जल्द ही पिता बनेंगे विराट कोहली ,ट्वीट कर फैंस को बताई तारीख

उनके चाहने वालों ने सोशल मीडिया के माध्यम से दोंनो को ढेर सारी शुभकामनाएं भी भेजी हैं। विराट ने इस खुशखबरी के आगमन की तारीख भी अपने फैंस के साथ साझा की है। जिसके मुताबिक जनवरी में इस सेलिब्रटी कपल के घर नया मेहमान आएगा।

काम की बात की जाए तो फिलहाल विराट अगले महीने से शुरू होने जा रहे आईपीएल के लिए यूएई में हैं। कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान हैं और 19 सितंबर से शुरू हो रहे 13वें सीजन के लिए टीम सहित वह इस समय यूएई में हैं। खबर के सामने आते ही टि्वटर पर दोनों के लिए ढेरों बधाई संदेश भेजे गए जिनमे फैंस के अलावा सेलेब्रिटीज़ के संदेश भी शामिल हैं। विराट और अनुष्का 11 नवंबर 2017 में विवाह के बंधन में बंधे थे। इससे पहले दोनों ने एकदुसरे को कई साल तक डेट किया।

विराट ने कई बार अपने इंटरव्यू में कहा है कि अनुष्का ने उन्हें एक बेहतर इनसान बनने में मदद की है। एक हालिया इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि, ‘मुझे जीवन का एक नया नजरिया दिखाने का पूरा श्रेय मैं अनुष्का को देता हूं। मैं शुक्रगुजार हूं कि वह मेरी जीवनसाथी है क्योंकि आप एक-दूसरे से काफी कुछ सीखते हैं। मैं पहले बहुत अकेला रहना पसंद करता था। जीवन में व्यावहारिक नहीं था। लेकिन फिर आप देखते हैं कि आपके जीवनसाथी का जिंदगी के लिए कुछ अलग ही नजरिया है, तो आप पर भी उसका सकारात्मक असर पड़ता है।’

Latest articles

ये है स्मार्ट सिटी Faridabad के वायु प्रदूषण की असली वजह है, यहां जाने क्या है वो वजह

वायु प्रदूषण इन दिनों देश की सबसे बड़ी समस्या बन चुका है,क्योंकि आए दिन...

चीन में देश का परचम लहरा कर वापस अपने शहर लौटे Faridabad के जाबाज खिलाड़ी, खूब जोरों शोरों से हुआ स्वागत

19वे एशियाई खेलों में अपना कमाल दिखा कर और चीन में अपने देश के...

लाख कोशिशों के बाद भी नहीं थम रहें है Faridabad में डेंगू के केस, मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 110 के पार

स्वास्थ्य विभाग की लाख कोशिशों के बाद भी शहर में डेंगू के केस थमने...

More like this

ये है स्मार्ट सिटी Faridabad के वायु प्रदूषण की असली वजह है, यहां जाने क्या है वो वजह

वायु प्रदूषण इन दिनों देश की सबसे बड़ी समस्या बन चुका है,क्योंकि आए दिन...

चीन में देश का परचम लहरा कर वापस अपने शहर लौटे Faridabad के जाबाज खिलाड़ी, खूब जोरों शोरों से हुआ स्वागत

19वे एशियाई खेलों में अपना कमाल दिखा कर और चीन में अपने देश के...