Categories: Government

गिरफ्तारी के चाबुक से बिजली चोरी मामले में फॉर्म हाउस संचालकों ने जुर्माना देना कबूला

गिरफ्तारी के चाबुक से बिजली चोरी मामले में फॉर्म हाउस संचालकों ने जुर्माना देना कबूला
बिजली चोरी के मामले में गिरफ्तारी के भय से अब यमुना पार, हरियाणा-उत्तर प्रदेश सीमा के अन्तर्गत बने फरीदाबाद के गांव किड़ावली और गौतमबुद्ध नगर के गांव वाजिदपुर के फार्म हाउसों संचालक गिरफ्तारी के डर से बिजली चोरी के मामले में जुर्माना राशि जमा करवाना शुरू कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक अब तक 16 मामलों में 40 लाख रुपये जुर्माना राशि जमा कराई गई है।वहीं बिजली निगम के रिकॉर्ड के अनुसार जुर्माना जमा कराने के लिए स्वयं प्रदेश के फार्म हाउस मालिक ही आगे बढ़कर आए है।

गिरफ्तारी के चाबुक से बिजली चोरी मामले में फॉर्म हाउस संचालकों ने जुर्माना देना कबूला

गौरतलब, प्रॉपर्टी डीलर प्रदीप त्यागी के नाम से ददसिया के पास के गांव किड़ावली में खेतों की सिचाई के लिए बिजली निगम ने वर्ष 2015 में 15 किलोवाट लोड का बिजली कनेक्शन दिया था।

जिसके बाद बिजली चोरी की शिकायत आने पर जब बिजली निगम, हिसार मुख्यालय के अधिकारी और स्थानीय टीम ने यहां छापेमारी की तो पता चला कि प्रदीप त्यागी के लिए बिछाई गई बिजली की लाइन से ही यमुना पार के फरीदाबाद के गांव किड़ावली और गौतमबुद्ध नगर के वाजिदपुर गांव के फार्म हाउसों में बिजली पहुंचाई जा रही थी।

वहीं तब बिजली निगम के उच्च अधिकारियों ने बिजली चोरी के इस खेल की तह तक पहुंचने के लिए दो तरह से कार्रवाई की थी। एक तो जुर्माना वसूली के लिए फार्म हाउस संचालकों को नोटिस भेजे गए, वहीं फार्म हाउस मालिक प्रदीप त्यागी

बिजली निगम के एसडीओ संदीप कुंडु, जेई निशांत रोहिल्ला, जितेंद्र सिंह, सहायक लाइनमैन देवीराम, कन्हैयालाल सहित 43 अन्य के खिलाफ भूपानी थाने में एफआइआर दर्ज की गई थी।

मामला बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला तक पहुंच गया था। बिजली निगम के थाने भी बिजली चोरी का मामला दर्ज किया गया था। सभी आरोपितों को 1.4 करोड़ रुपये की वसूली के लिए नोटिस दिए थे। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता नरेश कक्कड़ ने बताया कि अब तक जिन फार्म हाउस मालिकों ने जुर्माना राशि जमा कराई है, उनमें से अधिकतर हरियाणा के हैं। बाकी जुर्माना राशि भी वसूल की जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago