Categories: Government

वास्तविकता से अछूता रह गया स्वास्थ्य विभाग का सर्वे, अधिकांश क्षेत्रों में जांच के लिए लोग तरसे

फरीदाबाद में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक सर्वे किया गया। इस सर्वे में फरीदाबाद के कुछ क्षेत्रों का दौरा किया गया खासकर की कंटेनमेंट जोन में।

इन कंटेनमेंट जोन में सर्वे करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की 407 टीम जुटी रही, परंतु सर्वे के दौरान बल्लभगढ़, नहर पार, ग्रेटर फरीदाबाद सहित सेक्टर 9- 10 और 7 में जैसे क्षेत्रों को शामिल ही नहीं किया गया था। यह सर्वे खासकर कंटेनमेंट जोन के बीच किया गया था, जिससे वहां किसी अन्य कोरोना मरीज की पुष्टि करने में आसानी हो सके।

वास्तविकता से अछूता रह गया स्वास्थ्य विभाग का सर्वे, अधिकांश क्षेत्रों में जांच के लिए लोग तरसे

ऐसे में फरीदाबाद के अन्य क्षेत्रों को सर्वे में ना शामिल करना फिर एक बार स्वास्थ्य विभाग के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। अगर कंटेनमेंट जोन में सर्वे करने के दौरान ही 6 नए मरीजों की पुष्टि हुई है, वही 5 मरीजों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

तो जिन क्षेत्रों में अभी तक स्वास्थ्य विभाग का सर्वे नहीं गया किया गया है अगर ऐसे में उन क्षेत्रों में भी कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की पहचान वंचित रह जाती है तो यह किसी बड़ी खतरे की घंटी की ओर संकेत कर रही है।

इस सर्वे के दौरान स्वास्थ्य विभाग को 6 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। वही अभी भी 5 लोगों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। इन कंटेनमेंट जोन के सर्वे के लिए 407 टीमें लगाई गई थी।

पूर्ण जानकारी देने वाली उप सिविल सर्जन डा. गीता पालिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से गत 8 अप्रैल से कंटेनमेंट जोन में सर्वे का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत घर-घर जाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है।

उन्होने बताया कि अभी तक 743 मरीजों की पहचान कर, इनकी चिकित्सा जांच भी की गई। जांच के आधार पर 379 मरीजों का कोविड-19 के टेस्ट करवाकर सैंपल लिए गए, जिनमें से 368 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 6 मरीज संक्रमित मिले। शेष पांच की रिपोर्ट का इंतजार है।

उन्होंने बताया कि सर्वे के दौरान घर घर जाकर टीमों ने हल्के फुल्के इंफेक्शन वाले लोगों को भी चिन्हित किया। उन्होंने बताया कि सर्वे के दौरान स्वास्थ्य विभाग की घर-घर जाकर सर्वे करने वाली टीम ने आमजन को संक्रमण के प्रति जागरूक करते हुए फेस मास्क और सोशल डिस्टेंस के महत्व से भी अवगत कराया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago