बड़े दिनों के बाद आई रे बारिश, काली घटाओं से दिन में ही छाया अंधेरा

काली घटाओं से दिन में ही छाया अंधेरा : फरीदाबाद में बारिश का मतलब होता है सड़कों का तालाब बन जाना। कुछ ही देर की बारिश से यहां की सड़के लबालब पानी से भर जाती हैं। गत दिनों यहां हुई बारिश से जहां जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया था, वहीं बिजली उपभोक्ता भी बेहद परेशान थे। शहर के अलग-अलग हिस्सों में फॉल्ट हो गए थे। इसके चलते कई घंटे बिजली गुल रही, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही थी।

नगर निगम फरीदाबाद जल निकासी के लिए कुछ भी कार्य नहीं कर रहा है। शहरी इलाकों के अलावा यहां हुई बारिश ने ग्रामीण इलाकों में बिजली सप्लाई करने वाले सब डिविजनों को भी प्रभावित किया। खेड़ी कलां, बदरौला और छायंसा सब डिविजन में फाल्ट होने से कई घंटे लाइट गुल रही थीं।

बड़े दिनों के बाद आई रे बारिश, काली घटाओं से दिन में ही छाया अंधेरा

आज हुई बारिश से भले ही उमस से राहत मिलेगी, लेकिन जिले वासियों को पानी में अपना जीवन गुज़ारना होगा। बल्लभगढ़, दयालपुर, वजीरपुर, खेड़ी कलां, बसंतपुर, पल्ला, एसजीएम नगर, तिलपत, मेवला महाराजपुर, जवाहर कॉलोनी, जनता कॉलोनी, जीवन नगर, संजय कॉलोनी, भारत कॉलोनी, इंद्रा कॉलोनी, बसेलवा कॉलोनी, तिगांव समेत अन्य कई इलाकों में फाल्ट की वजह से कई घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही थी।

जिले में सेक्टर्स तो सेक्टर्स साथ में एनआईटी का एरिया भी प्रभावित होता है। इस वजह से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली कट के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों के घरों में इंवर्टर की बैटरी भी चार्ज नहीं हुई थी। आलम यह रहा कि मोबाइल भी चार्ज नहीं हुए थे।

फरीदाबाद में आज मौसम बहुत ही ज़्यादा सुहावना हो गया और आसमान में छाई काली घटाओं से का नजारा बेहद खूबसूरत हो गया। सुबह से आसमान पर बादलों का पहरा बना हुआ था। दोपहर में 11 बजे करीब हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई और मौसम में ठंडक आ गई। इसके बाद दोपहर में 11.30 बजे करीब आसमान पर काली घटाओं का पहरा छा गया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago