फरीदाबाद : 45 मिनट के सफर में लग रहा ढाई घंटे का समय, मेट्रो से मिलेगी राहत

महामारी कोरोना ने सबकुछ ठप कर दिया है। सरकारी काम हो या गैर सरकारी सभी कुछ बंद पड़ा है। लॉकडाउन से अनलॉक तक के सफर में अब बहुत कुछ खुल चुका है, लेकिन अनलॉक – 4 में दिल्ली मेट्रो शुरू करने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सभी स्टेशनों पर नियमित साफ-सफाई का काम भी शुरू हो गया है।

मेट्रो सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि फरीदाबाद के लोगों के लिए भी आरामदायक बन गया है। यदि एक सितंबर से मेट्रो का परिचालन शुरू होता है तो शहर के नौकरीपेशा लोगों को सबसे ज्यादा राहत मिलेगी। खासकर उन्हें जो अभी शेयरिंग कार व कैब से दिल्ली तक का सफर करते हैं।

फरीदाबाद : 45 मिनट के सफर में लग रहा ढाई घंटे का समय, मेट्रो से मिलेगी राहत

फरीदाबाद में सभी लोग मेट्रो से रोजाना के एक हजार रुपये खर्च करते हैं। हालांकि, कुछ लोग इसके खिलाफ भी नजर आए। कोरोना महामारी के कारण पिछले पांच महीने से दिल्ली मेट्रो का परिचालन बंद है। वहीं अनलॉक प्रक्रिया के दौरान सभी प्रकार के व्यवसायिक संस्थानों को खोल दिया गया है मगर कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए मेट्रो और रेल सेवाएं अभी शुरू नहीं की गईं।

कोरोना वायरस ने सबकुछ बदल के रख दिया है। फरीदाबाद के ढेरों लोग दिल्ली में नौकरी करते हैं। मेट्रो बंद होने के कारण अभी उन्हें कैब, बस या शेयरिंग कार में धक्के खाने पड़ रहे हैं। दिल्ली में नौकरी करने वाले रवि ने बताया कि कैब से एक तरफ का किराया करीब आठ सौ रुपये लगता है।

जिले के लोग जबसे यहां मेट्रो आई है यहां आके लगातार उन्होंने इसको बढ़ावा दिया है। एक दिन का 1600 रुपये केवल ऑफिस आने जाने में लग जाते हैं। छुट्टी करते हैं तो वेतन अलग कटता है। एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि रोजाना ऑफिस जाने के लिए किसी न किसी साथी की राह देखनी पड़ती है। कार शेयर करने जाने पड़ता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago