HomeFaridabadराशिफल 31 अगस्त 2020 : अगस्त का आखिरी दिन इन छह राशिवालों...

राशिफल 31 अगस्त 2020 : अगस्त का आखिरी दिन इन छह राशिवालों के लिए है बेहद शुभ

Published on

राशिफल 31 अगस्त : भारतीय पंचाग में यह बता दिया जाता है कि, कौनसी राशिफल का दिन अच्छा गुजरेगा, किसे चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और किस राशि में क्या योग बन रहे हैं? ग्रहों की चाल से राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव को आसानी से समझा जा सकता है। दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है।

मेष राशि – आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी और इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित होगा।

वृषभ राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको पूजा पाठ करना खुशी देगा। इस तरह के काम आपको बहुत पसंद आएंगे। गृहस्थ जीवन में प्रेम बढ़ेगा और रोमांस के अवसर आएंगे।

मिथुन राशि – आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्यों में रुकावट से आपको परेशानी होगी। मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी। सेहत का ध्यान रखें। विरोधियों से सावधान रहें।

कर्क राशि – आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। काम में सफलता मिलेगी। आपके काम में तरक्की होगी। आपको प्रमोशन मिल सकता है और आपकी छवि भी मजबूत होगी।

सिंह राशि – आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित रहेगा। संतान से अच्छे समाचार मिलेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। परिवार वालों के साथ वक्त बिताना आपको खुशी देगा। उनके साथ वक्त बिता कर आप एनर्जी से भर जाएंगे।

तुला राशि – आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। यात्रा पर जाने के बारे में सोच सकते हैं लेकिन यदि आवश्यक ना हो तो बिल्कुल ना जाएं। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा।

वृश्चिक राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। पैतृक व्यवसाय को बढ़ाने के बारे में विचार करेंगे। नौकरी पेशा लोगों को भी आज मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे।

धनु राशि – आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। खुद के बारे में सोचेंगे और अपने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के बारे में विचार करेंगे जिससे ठंडे दिमाग से सोच कर कुछ नए डिसीजन लेंगे।

मकर राशि – आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रहने वाला है। खर्चों में यकायक बढ़ोतरी होगी जो आपकी चिंताओं को बढ़ा सकती है। सेहत में कमजोरी बनी रहेगी इसलिए अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहें।

कुंभ राशि – आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी जिससे आपका मन हर्षित होगा। प्रेम जीवन में अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा।

मीन राशि – आज का दिन आपके लिए कोई चुनौती पेश कर सकता है। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। मानसिक तनाव अधिक रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन बाकी चीजें आपकी सेहत को बिगाड़ने की कोशिश करेंगी।

Latest articles

अब से Haryana रोडवेज़ की बसों पर देखने को मिलेगा यह नया स्लोगन, परिवहन मंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश 

अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी...

आज जारी हो सकता है Haryana बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम...

Haryana के इस जिले की बेटी ने बिना ट्यूशन के ही 12वीं में हासिल किए 95.6%, यहाँ पढ़े पूरी खबर 

अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया...

इस फसल की खेती करने पर Haryana के किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 1 हजार रूपये, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है,...

More like this

अब से Haryana रोडवेज़ की बसों पर देखने को मिलेगा यह नया स्लोगन, परिवहन मंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश 

अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी...

आज जारी हो सकता है Haryana बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम...

Haryana के इस जिले की बेटी ने बिना ट्यूशन के ही 12वीं में हासिल किए 95.6%, यहाँ पढ़े पूरी खबर 

अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया...