HomePoliticsअजय चौटाला को JJP पार्टी में मिली बड़ी जिम्मेदारी, नए राष्ट्रीय अध्यक्ष...

अजय चौटाला को JJP पार्टी में मिली बड़ी जिम्मेदारी, नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में संभालेंगे कार्यकाल ।

Published on

हरियाणा के दिग्गज नेता व पूर्व सांसद डॉ. अजय सिंह चौटाला जननायक जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। पंचकुला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हुई पार्टी की नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक के बाद पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए डॉ. अजय सिंह चौटाला के नाम की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने यह फैसला सर्वसम्मति से लिया है। डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी हैं, वे उसे निभाते हुए एक-एक कार्यकर्ता को साथ लेकर पार्टी को और मजबूत करने का काम करेंगे। नवनियुक्त जेजेपी अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर अन्य प्रदेशों में भी मजबूत किया जाएगा।

अजय चौटाला को JJP पार्टी में मिली बड़ी जिम्मेदारी, नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में संभालेंगे कार्यकाल ।

डॉ अजय सिंह चौटाला की हरियाणा की राजनीति में मजबूत पकड़ है और उनकी छवि एक संघर्षशील, मृदुभाषी, सरल स्वभाव व मिलनसार नेता की हैं। जननायक जनता पार्टी के संस्थापक डॉ. अजय सिंह चौटाला ने इनेलो में रहते हुए 2009 में प्रदेशभर में ‘जन आक्रोश पदयात्र’ के माध्यम से प्रदेश की राजनीति में नया मोड़ ला दिया था। नांगल चौधरी के रायमलिकपुर से लेकर चंडीगढ़ तक करीब 600 किलोमीटर की अजय सिंह की एक माह की पदयात्रा का सीधा असर प्रदेश के विधानसभा चुनाव-2009 पर पड़ा और पार्टी 9 सीट से 32 सीटों पर पहुंच गई थी।

डॉ अजय सिंह चौटाला 80 के दशक में सक्रिय राजनीतिक में आए थे और उन्होंने 1989 में अपना पहला चुनाव राजस्थान की दाता रामगढ़ की विधानसभा सीट से जीता। उन्होंने दूसरा चुनाव राजस्थान की नोहर विधानसभा सीट से सन 1998 में लड़ा और वे जीतकर राजस्थान में दूसरी बार विधायक बने। 1999 में अजय सिंह भिवानी लोकसभा सीट से जीतकर सांसद बने और 2004 में वे राज्यसभा के सदस्य चुने गए।

अजय चौटाला को JJP पार्टी में मिली बड़ी जिम्मेदारी, नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में संभालेंगे कार्यकाल ।

2009 के विधानसभा चुनाव में अजय सिंह डबवाली सीट पर चुनाव जीतकर पहली बार हरियाणा विधानसभा के सदस्य बने। इस चुनाव में उन्हें डबवाली से 47.55 प्रतिशत वोट मिले थे। इनेलो से निष्कासित करने के बाद डॉ. अजय सिंह चौटाला ने 9 दिसंबर, 2018 को जींद में जननायक जनता पार्टी बनाई और उनकी अगुवाई में पार्टी ने 2019 के विधानसभा चुनाव में 10 सीटें लेकर सरकार में भागेदारी की।

5 अगस्त, 2003 को भिवानी से लोकसभा सांसद रहते हुए अजय सिंह चौटाला ने युवाओं को राजनीति में सक्रिय करने के लिए इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) की स्थापना की। डॉ. अजय सिंह चौटाला ने राजस्थान यूनिवर्सिटी से वकालत और कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय से पीएचडी की है।

अजय चौटाला को JJP पार्टी में मिली बड़ी जिम्मेदारी, नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में संभालेंगे कार्यकाल ।

पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह के अलावा उपमुख्यमंत्री एवं जेजेपी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राधेश्याम शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम तंवर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक ईश्वर सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा स्पीकर डॉ. सतबीर कादियान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तेलू राम जोगी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राव कंवर सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बहन फूलवती, राष्ट्रीय प्रचार सचिव दलबीर धनखड़, राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री चौधरी हर्ष कुमार,

राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार, राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक राजदीप फोगाट, राष्ट्रीय महासचिव कमलेश सैणी, राष्ट्रीय महासचिव बृज शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक पूर्ण सिंह डाबड़ा, राष्ट्रीय महासचिव सूरजीत सिंह सौंढ़ा, राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व सीपीएस अनिता यादव, राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक गंगा राम, राष्ट्रीय सचिव विजय प्रकाश, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश सूटा, प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest articles

पंजाबी समाज को मिले राजनीति में उसका वाजिब हक़ : भारत अशोक अरोड़ा

पंजाबी समाज के राजनीति में योगदान और उचित महत्व ना दिये जाने से नाराज़...

“नशा मुक्त भारत पखवाडा” के अन्तर्गत फरीदाबाद पुलिस कर रही सराहनीय कार्य, नशा तस्करों की धरपकड़ के साथ-साथ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान

पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेश, पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के मार्गदर्शन में फरीदाबाद...

नशा मुक्त भारत पखवाडा के अन्तर्गत अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने 532 ग्राम गांजा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के मार्गदर्शन में...

नशा मुक्त भारत पखवाडा के अंतर्गत नशे पर प्रहार करते हुए 520 ग्राम गांजा सहित आरोपी को अपराध शाखा DLF की टीम ने किया...

पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के मार्ग दर्शन में...

More like this