फिर से टैंकों के साथ आए 500 चीनी सैनिक भारतीय सेना के जवानों ने ऐसे खदेड़ा!

फिर से टैंकों के साथ आए 500 चीनी सैनिक भारतीय सेना के जवानों ने ऐसे खदेड़ा :- धोखेबाज चीन लगातार सीमा पर तनाव बढ़ा रहा है. बातचीत के बाद अपने वादों से मुकर रहा है. यानी कि ऐसा करके विस्तारवादी चीन क्या करना चाहता है उससे भारत अच्छी तरह समझ चुका है. मगर अब उसे पता होना चाहिए कि जिस मंशा के साथ वो भारत पर दवाब बनाने की कोशिश कर रहा है.

अब ऐसा नहीं हो पाएगा क्यों कि भारत हर मोर्चे पर उसे तगड़ा जवाब देने के लिए तैयार है. हाल ही में हमारे शूरवीरों ने धोखेबाजी करने वाले चीन के सैनिकों को जो गर्दन तोड़ पराक्रम दिखाया उससे चीन को कितना बड़ा नुकसान हुआ उसे बताने से वो  गुरेज कर रहा है.

लेकिन क़ब्रों की फोटो सामने आने के बाद ये पता चल चुका है कि चीन को भारत से पंगा लेना भारी पड़ गया. इसीलिए अब चीन दोबारा से भारत के साथ धोखेबाजी करने की कोशिश की.

पूरे तैयारी से इस बार भी चीनी सैनिक सीमा पर कायराना हरकत को अंजाम देने के लिए पहुंचे मगर इस बार हंमारे जवान किस तरह से मुस्तैद थे जिसकी वजह से चीनियों को दुम दबाकर भागना पड़ा उसके बारे में सुनकर आप भी चौंक जाएंगे.

फिर से टैंकों के साथ आए 500 चीनी सैनिक भारतीय सेना के जवानों ने ऐसे खदेड़ा :- धोखेबाज चीन लगातार सीमा पर तनाव बढ़ा रहा है. बातचीत के बाद अपने वादों

दरअसल लद्दाख की सीमा पर 29-30 अगस्त की रात को पैंगोंग सो झील क्षेत्र के दक्षिणी तट की ओर से चायनीज सैनिकों ने फिर से घुसपैठ करने की कोशिश की. चीनी सैनिकों को इस प्रयास में मुँह की खानी पड़ी. क्यों कि उसे नहीं पता था कि इस बार भारतीय सैनिक पूरी तरह से सतर्क है.

दरअसल भारतीय सैनिकों ने पैंगोंग त्सो के दक्षिण तट पर घुसपैठ कर रहे चीनी सैनिकों को खदेड़ दिया.  लेकिन सुनने में आपको ये जितना आसान लग रहा है. ऐसा करना काफी चुनौतीपूर्ण था. हकीकत में चीनी सैनिकों को पीछे धकेलना मुस्तैदी और शौर्य भरा काम था.

ऐसा इसलिए क्योंकि चायनीज सैनिक इस बार बहुत ही तैयारी के साथ आए थे. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग सो झील के पास 500 से अधिक चीनी सैनिकों ने भारतीय इलाकों में घुसने का प्रयास किया.

चीनियों के आक्रामक रवैये को समझना है तो सिर्फ 500 से ज्यादा सैनिकों की घुसपैठ को मत देखिए. क्यों कि नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट बताती है कि इन 500 से अधिक चायनीज सैनिकों को कवर करने के लिए इनके साथ-साथ टैंक भी आए थे.

Credit : Eurasian Times

हालाँकि भारतीय सेना चीनियों की इस आक्रामक नीति और चुपके से घुसपैठ करने की प्रवृति से वाकिफ थी. इसीलिए हर तरह से तैयार भी थी. अपनी सीमा की भारतीय शूरवीरों ने ऐसी घेराबंदी की कि चायनीज सैनिकों को बिना लड़े अपनी जान बचाकर भागना पड़ा.

खैर इससे साफ है कि चीन कितनी भी चालबाजी कर ले लेकिन अब उसकी चालबाजी का भारत हर मोर्चे पर हर तरह से कड़ा जवाब देने के लिए तैयार है. चीन शायद यह भूल गया है की ये भारतीय सेना है जो जान दे देगी पर भारत की ज़मीन का एक इंच भी नहीं देगी।
Credit: VKNEWSINDIA

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

3 weeks ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

12 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

12 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

12 months ago