HomeReligionराशिफल 6 सितंबर 2020 : पांच राशियों को मुनाफा मिलने का...

राशिफल 6 सितंबर 2020 : पांच राशियों को मुनाफा मिलने का योग, बाकी रहें सतर्क

Published on

राशिफल 6 सितंबर 2020 : भारतीय पंचाग में यह बता दिया जाता है कि, कौनसी राशिफल का दिन अच्छा गुजरेगा, किसे चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और किस राशि में क्या योग बन रहे हैं? ग्रहों की चाल से राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव को आसानी से समझा जा सकता है। दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है।

मेष राशि – आज का दिन बढ़िया रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में फायदा मिलेगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे। निजी जीवन में तनाव बढ़ने से कुछ चिंताएं रहेंगी।

वृषभ राशि – आज का दिन सामान्य रहेगा। निजी जीवन में अच्छे समाचार मिलेंगे। गृहस्थ जीवन में तनाव में कमी आएगी। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। मानसिक चिंता रहेगी।

मिथुन राशि – आज का दिन बढ़िया रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। निजी जीवन में भी खुशी भरा दिन रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि – दिन बढ़िया रहेगा। दिल में खुशी रहेगी। उस खुशी को दूसरों से बांटना चाहेंगे। निजी जीवन में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा। रिश्तों में खुशियां रहेंगी।

सिंह राशि – आज का दिन मान बढ़िया रहेगा। सेहत मजबूत रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। कामों में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि – आज का दिन सामान्य रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। उत्साह मजबूत होगा। इनकम बढ़िया रहेगी। हल्के खर्चे रहेंगे। निजी जीवन में तनाव बढ़ेगा।

तुला राशि – आज का दिन बढ़िया रहेगा। निजी जीवन में प्यार मिलेगा। अपनेपन का एहसास होगा। इनकम बढ़ेगी। व्यापार में लाभ होगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों के लिए दिन अच्छा है।

वृश्चिक राशि – दिनमान सामान्य रहेगा। सेहत के मामले में सावधानी बरतनी जरूरी होगी नहीं तो बीमार पड़ सकते हैं। कामों में सफलता मिलेगी। निजी जीवन में प्रेम बढ़ेगा और रोमांटिक दिन बिताने का मौका मिलेगा।

धनु राशि – आज का दिन मान अच्छा रहेगा। सेहत में मजबूती रहेगी। भाग्य प्रबल रहेगा जिससे कामों में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे।

मकर राशि – सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। निजी जीवन के लिए दिन बढ़िया है। रिश्तों पर भरोसा बढ़ेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि – आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में मध्यम लाभ होगा। इनकम अच्छी रहेगी। हल्के खर्चे रहेंगे। निजी जीवन को लेकर थोड़े चिंता मग्न रहेंगे।

मीन राशि – दिन अच्छा रहेगा। सेहत में सुधार होगा। दिल से खुश होंगे। काम के सिलसिले में प्रयास सफल होंगे। इनकम मजबूत होगी। निजी जीवन खुशनुमा रहेगा।

Latest articles

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के...

More like this

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...