HomeFaridabadपरेशान किसानो को जल्द मिलेगी मुआफजे की बढ़ी राशि

परेशान किसानो को जल्द मिलेगी मुआफजे की बढ़ी राशि

Published on

अजरोंदा और दौलताबाद गाँव के किसान मुआफजा राशि जारी करने के मुद्दे को लेकर सोमवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रशासक से मिले। प्रशासक द्वारा किसानो को तीन सप्ताह के अंदर मुआफजा राशि जारी करने का पत्र दिया गया है।

इसके बाद किसानों ने अपना धरना स्थगित कर दिया है। सोमवार को किसानो ने जिला उपायुक्त यशपाल यादव से मुलाकात की। इसके बाद एचएसवीपी प्रशासक प्रदीप दहिया के साथ बैठक की।

परेशान किसानो को जल्द मिलेगी मुआफजे की बढ़ी राशि

बता दें कि दोनो पक्षों के बीच एक लिखित समझौता हुआ है कि तीन सप्ताह के अंदर किसानों को मुआफजे की बढ़ी हुई राशि प्रदान की जाएगी। यह बढ़ी हुई राशि सभी किसानो के बैंक खातों में डाल दी जाएगी।

परेशान किसानो को जल्द मिलेगी मुआफजे की बढ़ी राशि

फरीदाबाद क्षेत्र में मौजूद सभी किसान यूनियनों के प्रधान सोमवार को हुए इस धरने में मौजूद रहे। धरने में शामिल हुए किसान अमर सिंह मालिक ने बताया कि एचएसवीपी प्रशासक ने उन्हें एक माह का समय दिया है।

जिसके बाद सभी किसानों के बैंक खातों में मुआफजे की बड़ी हुई राशि पहुंचा दी जाएगी। बता दें कि 1995 में प्राधिकरण द्वारा अजरोंदा और दौलताबाद गाँव की ज़मीन पर सेक्टर 20ए, 20बी विकसित किये गए थे।

परेशान किसानो को जल्द मिलेगी मुआफजे की बढ़ी राशि

सुप्रीम कोर्ट ने सन 2019 में दोनों गाँवो के किसानों की याचिका पर जमीन की मुआफजा राशि 795 वर्ग गज से बढ़ाकर 1,210 रूपये वर्गतज तय करदी थी। दोनो गाँवों के करीब 500 किसानो की बढे हुए मुआफजे की राशि लगभग 400 करोड़ रूपये है।

Latest articles

नगर निगम: दो कर्मचारी 20 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

Faridabad: भ्रष्टाचार मामले को लेकर फरीदाबाद नगर निगम फिर सुर्खियों में बना हुआ। एंटी...

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली शव यात्रा

Faridabad: मानहानि मामले में अदालत से दो साल की सजा दिए जाने के बाद...

ट्रिपल इंजन सरकार के खिलाफ फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा

Faridabad: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने के बाद तिगांव विधानसभा...

व्यक्तिगत टिप्पणी पर सूरत कोर्ट का फैसला बिल्कुल सही: कृष्णपाल गुर्जर

Faridabad: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सरनेम को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणियों...

More like this