HomeCrimeहरियाणा में शराब और रजिस्ट्री के बाद अब होमगार्ड भर्ती घोटाला, विज...

हरियाणा में शराब और रजिस्ट्री के बाद अब होमगार्ड भर्ती घोटाला, विज के आदेश पर जांच शुरू

Published on

देश की सुरक्षा का दायित्वये देश के जवानों के पास होता है ।देश की सेवा के लिए खड़े जवान दिन रात लगाकर  देश के लोगो की रक्षा करते है ।लेकिन इनकी रक्षा के लिए भी होमगार्ड रखे जाते है ।सवाल तब उठता है जब होमगार्ड की भर्ती में भी घोटाले होने लग्ग जाए।

हरियाणा में शराब और रजिस्ट्री के बाद अब होमगार्ड भर्ती घोटाला, विज के आदेश पर जांच शुरू

हरियाणा में लाॅकडाउन के दौरान शराब और रजिस्ट्री घोटाले के बाद अब होमगार्ड भर्ती घोटाला सामने आया है। प्रदेश में होमगार्ड की भर्ती पर रोक होने के बावजूद पहली जनवरी से 13 अगस्त के बीच 216 होमगार्ड भर्ती कर लिए गए। भर्ती करने के बाद इन होमगार्डों को विभिन्न जिलों में तैनात भी कर दिया गया। सबसे अधिक होमगार्ड फरीदाबाद जिले में भेजे गए हैैं।

पाबंदी के बावजूद लॉकडाउन में भर्ती कर लिए 216 होमगार्ड के जवान

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के विभाग का यह मामला है। पुलिस व होमगार्ड दोनों गृह विभाग के अधीन आते हैैं। विज को विभिन्न जिलों से इस भर्ती घोटाले की शिकायतें मिलीं तो उन्होंने गृह विभाग के जरिये होमगार्ड शाखा से रिपोर्ट तलब की। कई दिनों तक रिपोर्ट देने में आनाकानी चलती रही, लेकिन विज ने जब सख्त रवैया अपनाया और फाइल पर नोटिंग शुरू कर दी तो यह घोटाला उभरकर सामने आया।

हरियाणा में शराब और रजिस्ट्री के बाद अब होमगार्ड भर्ती घोटाला, विज के आदेश पर जांच शुरू

गृहमंत्री विज को शिकायतें मिली तो फाइल पर नोटिंग कर कराई जांच

होमगार्ड भर्ती घोटाला ठीक शराब व रजिस्ट्री घोटाले की तर्ज पर हुआ है। अधिकारियों की मिलीभगत के बिना यह संभव नहीं है। आबकारी व राजस्व विभाग के मंत्री दुष्यंत चौटाला हैं। उनके सामने जब अपने विभागों में घोटाले की जानकारी आई तो उन्होंने भी विज की तरह ही इन घोटालों की जांच की पहल की। ऐसे में अब विज के उस बयान के भी सार्थक मायने नजर आ रहे हैैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि मैैं और दुष्यंत दोनों भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए काम कर रहे हैैं।

हरियाणा में शराब और रजिस्ट्री के बाद अब होमगार्ड भर्ती घोटाला, विज के आदेश पर जांच शुरू

होमगार्ड विभाग ने गृह सचिव को भेजी रिपोर्ट, विज को जल्द सौंपेंगे

गृहमंत्री अनिल विज के निर्देश पर गृह सचिव विजयवर्धन ने होमगार्ड विभाग से होमगार्ड भर्ती की विस्तृत रिपोर्ट तलब की थी। होमगार्ड विभाग की ओर से गृह विभाग को यह रिपोर्ट भेज दी गई है। होमगार्ड की भर्ती में मोटे लेनदेन की शिकायतें भी मंत्री को मिली। अनिल विज ने इन शिकायतों पर कड़ा नोटिस लेते हुए लिखित में होमगार्ड के कुल स्वीकृत पद और उनके विरुद्ध कार्यरत होमगार्ड तथा पिछले कुछ वर्षों खासकर इस साल हुई भर्ती के बारे में जानकारी तलब की। यह रिपोर्ट गृह विभाग की ओर से जल्द ही गृह मंत्री विज को सौंप दी जाएगी, जिसकी विजिलेंस जांच के लिए मंत्री की ओर से मुख्यमंत्री मनोहर लाल को लिखा जा सकता है।

Latest articles

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के...

More like this

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...