HomeFaridabad1 से 15000 कोरोना मामलों का सफर हुआ फरीदाबाद का, जानिये कब...

1 से 15000 कोरोना मामलों का सफर हुआ फरीदाबाद का, जानिये कब कितने मामले आये

Published on

महामारी कोरोना ने अपना प्रहार ज़रा भी कम नहीं किया है। हर दिन नई शक्ति के साथ कोरोना का वार तेज़ी से जिले वासियों को अपनी चपेट में ले रहा है। सफर शुरू हुआ था 1 मामले से जो अब आकड़ा 15000 हज़ार पार कर गया है। कल जिले में 282 नए मामले आये हैं और इस से कुल संक्रमितों की संख्या 15001 हो गई है।

यह 15 हज़ार का सफर फरीदाबाद के लोगों के लिए कठिन नहीं रहा ऐसा इसलिए क्योंकि जिले वासी महामारी को लेकर ज़रा भी गंभीर नहीं हैं। फरीदाबाद जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी लगातार हो रही है।

1 से 15000 कोरोना मामलों का सफर हुआ फरीदाबाद का, जानिये कब कितने मामले आये

जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बुधवार को 14719 थी जो कल 15001 हो गई है। 7 सितंबर को मामले 14,432 थे। कोरोना अपनी जड़ें लगातार बढ़ा रहा है। हरियाणा में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 85 हजार से पार हो गई है। मरने वाले मरीज भी 850 से अधिक हो गए हैं।

1 से 15000 कोरोना मामलों का सफर हुआ फरीदाबाद का, जानिये कब कितने मामले आये

फरीदाबाद समेत हरियाणा के सभी जिलों में महामारी तांडव कर रही है। हरियाणा में महामारी आए दिन भयावह हो रही है। मुख्यमंत्री से लेकर प्रदेश के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर को भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।

1 से 15000 कोरोना मामलों का सफर हुआ फरीदाबाद का, जानिये कब कितने मामले आये

अगर हम हरियाणा के अलग अलग जिलों की बात करें तो 9 सितंबर को कुछ ऐसे हालात थे। गुरूग्राम में 14000, सोनीपत में 5415, रेवाड़ी में 4213, अंबाला में 5051, रोहतक में 3688, पानीपत में 5056, करनाल में 4549, हिसार में 3200, पलवल में 1752, पंचकूला में 3458, महेंद्रगढ़ में 2263, झज्जर में 1612, भिवानी में 1812, कुरुक्षेत्र में 2944, नूहं में 900, सिरसा में 1961, यमुनानगर में 2470, फतेहाबाद में 1308, कैथल में 1564, जींद में 1075 व चरखी दादरी में 335 संक्रमित मरीज आ चुके हैं।

Latest articles

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के...

More like this