Categories: Health

कोरोना काल में समय के अभाव के बावजूद गर्भवती महिलाओं का होगा खास इलाज : डॉक्टर बीना शर्मा

कोरोना वायरस की संक्रमण के चलते भले ही सरकारी अस्पताल से लेकर प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की भीड़ उमड़ी हुई देखी जा सकती है, लेकिन बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग पूरी मशक्कत कर हर एक मरीज को बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया करवाया जा रहा है।

इसी कड़ी में अगर फरीदाबाद के एकमात्र अस्पताल सिविल अस्पताल के वार्ड 9 यानी महिला चिकित्सक वार्ड की बात करें तो यहां भी पूरे दिन गर्भवती महिलाओं से लेकर अन्य बीमारियों से संबंधित मरीजों का अंबार लगा हुआ देखा जा सकता है।

कोरोना काल में समय के अभाव के बावजूद गर्भवती महिलाओं का होगा खास इलाज : डॉक्टर बीना शर्मा

बावजूद इसके समय का ध्यान रख सभी गर्भवती महिलाओं का परिपूर्ण तरीके से इलाज किया जा रहा है यह बात बीके अस्पताल की स्वयं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ बीना शर्मा ने कहीं।

उन्होंने कहा कि इलाज के दौरान समय के साथ-साथ नियमों का भी बखूबी ध्यान रखा जा रहा है। वही कोरोना काल में डॉ बीना शर्मा ने आमजन के साथ-साथ खासकर गर्भवती महिलाओं को अपना और अपने होने वाले बच्चे का खास ख्याल रखने की अपील करते हुए कुछ महत्वपूर्ण बातें मीडिया के माध्यम से साझा की।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण खतरनाक है और यह हर एक व्यक्ति को अपनी गिरफ्त में ले सकता है। ऐसे में महिलाओं के साथ साथ उनके गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए भी यह संक्रमण खतरनाक हो सकता है। इसलिए उन्होंने गर्भवती महिलाओं से खासकर अपील की कि ऐसे वक्त में बाहर जाने से परहेज करें।

गर्भवती, महिलाएं बच्चे और बुजुर्ग घर में ही रहे। अगर घर में कोई अन्य व्यक्ति है जो बाहर जाता है तो उस व्यक्ति को भी ध्यान रखने की आवश्यकता है कि वह बाहर से आने के बाद घर में खुदको पूरी तरह सैनिटाइज करके व स्नान करके ही गर्भवती महिला के संपर्क में आए।

इससे ना सिर्फ महिला बल्कि उसके होने वाले बच्चे को भी कोरोना वायरस के खतरनाक संक्रमण से बचाया जा सकता है। वहीं उन्होंने गर्भवती महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा पानी पीने और अस्पताल आने से बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि फोन के माध्यम से ही महिलाएं अपने और अपने गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago