HomeEducationUPPSC में हरियाणा की बेटियों के टॉप करने पर, ऊर्जा मंत्री रणजीत...

UPPSC में हरियाणा की बेटियों के टॉप करने पर, ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने ट्वीटर पर दी बधाई ।

Published on

हरियाणा के विद्युत तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री रणजीत सिंह ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में टॉप करने वाली हरियाणा की बेटियों, सुश्री अनुज नेहरा और संगीता रात राघव को हार्दिक बधाई देते हुए इन दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

आज अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट के माध्यम से श्री रणजीत सिंह ने कहा कि हमारी दो बेटियों, अनुज नेहरा और संगीता राघव ने क्रमश: पहले और दूसरे पायदान पर सफलता हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। साथ ही, उन्होंने यह साबित कर दिया है कि म्हारी छोरियां छोरों से कम नहीं हैं।

UPPSC में हरियाणा की बेटियों के टॉप करने पर, ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने ट्वीटर पर दी बधाई ।

श्री रणजीत सिंह ने कहा कि मैं इन दोनों ही बेटियों को इस सफलता के लिए बधाई देता हूं और इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। इनके इस बेहतरीन प्रदर्शन से हमारी और भी बेटियों को आगे बढऩे और जीवन में कुछ कर-गुजरने की प्रेरणा मिलेगी।

गौरतलब है कि गत 11 सितंबर को जारी यूपीपीसीएस के वर्ष 2018 के परिणामों में पानीपत के सेक्टर-18 की अनुज नेहरा पहले स्थान पर जबकि गुरुग्राम के शांति नगर की संगीता राघव दूसरे स्थान पर रही हैं।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this