HomeEducationस्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए बने आदर्श रोल मॉडलः कुलपति प्रो. दिनेश...

स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए बने आदर्श रोल मॉडलः कुलपति प्रो. दिनेश कुमार

Published on

फरीदाबाद, 12 सितम्बर – जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के विवेकानंद मंच द्वारा ‘विश्व बंधुत्व दिवस’ के उपलक्ष्य में एक ऑनलाइन सेमिनार का आयोजन किया गया। विश्व बंधुत्व दिवस का आयोजन स्वामी विवेकानंद द्वारा अमेरिका के शिकागो में 1893 को विश्व सर्वधर्म सभा में दिए गए यादगार भाषण की स्मृति में किया जाता है।

स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए बने आदर्श रोल मॉडलः कुलपति प्रो. दिनेश कुमार

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्री विजय कुमार मुख्य व्यक्ता रहे तथा उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन मूल्यों तथा आदर्शों की वर्तमान परिदृश्य में प्रासंगिकता से युवा पीढ़ी को अवगत करवाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने किया।

कार्यक्रम कोे संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन युवा पीढ़ी के लिए आदर्श है और युवाओं को उनके जीवन प्रेरणा लेनी चाहिए। विवेकानंद मंच के अंतर्गत आयोजित होने वाली विभिन्न सामाजिक सरोकार की गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंच की वेबसाइट का अनावरण भी इस दौरान किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की विषय-वस्तु पर लेखन तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। लेखन प्रतियोगिता में दिल्ली विश्वविद्यालय की प्राची ने पहला, अनुराग ने दूसरा और जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के अभिषेक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकि पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में जे.सी. बोस विश्वविद्यालय की मानसी ने पहला, मार्गरीटा कॉलेज की निहारिका ने दूसरा और दिल्ली विश्वविद्यालय की रीना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

Latest articles

स्वास्थ विभाग के अनुसार Faridabad नगर निगम शहर की जनता को कर रही है ज़हर सप्लाई, यहां पढ़ें पूरी

स्वच्छ पानी स्वस्थ रहने और जीने के लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है, लेकिन...

Faridabad नगर निगम के EXEN नितिन कादयान जाएंगे ऑस्ट्रेलिया, यह है इसके पीछे की वजह

आने वाली 30 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया सरकार ऑस्ट्रेलिया-इंडिया वाटर सिक्योरिटी इनिशिएटिव कम्युनिटी डेमोंस्ट्रेशन प्रोजेक्ट...

सरकार की इस योजना से मिला Faridabad के हजारों रेहड़ी वालों को लोन, अब भी लाभ पाने के लिए दिसंबर तक कर सकतें है...

शहर के रेहड़ी-पटरी वालों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने कुछ समय पहले...

More like this