Categories: Government

फरीदाबाद के हर घर मे लगेंगे स्मार्ट मीटर सर्वे का काम हुआ शुरू

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से स्मार्ट मीटर लगाने के का कार्य शुरू हो गया है यह कार्य एल एंड टी कंपनी को सौंपा गया है। दरअसल फरीदाबाद में 31 मार्च तक दस लाख घरों में Smart Meter लगा दिए जाएंगे ऐसा दावा किया गया था ।

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) ने दस लाख Smart Meter लगाने का लक्ष्य रखा है। कंपनी एक सफ्ताह में अपनी रिपोर्ट अधिकारियो को रिपोर्ट सौपेंगे इसके बाद टेंडर की प्रकिया शुरू की जाएगी

फरीदाबाद के हर घर मे लगेंगे स्मार्ट मीटर सर्वे का काम हुआ शुरू

जिले में साढे़ छह लाख बिजली उपभोक्ता हैं। वर्तमान में सामान्य मीटरों से घरों में रीडिंग ली जाती है। यहां बिजली चोरी की शिकायतें काफी ज्यादा है। अधिकारियों की माने तो रोजाना करीब 13 लाख रुपये की बिजली चोरी होती है।

इसके अलावा देर से बिल आना, औसत बिल भेजना, कभी रीडिंग कम लेने, कभी ज्यादा लेने, कभी रीडिंग न लेने, कभी बिल की कॉपी न मिलने, तो कभी बिल ज्यादा आने व कभी बिल भरने को लेकर बिजली उपभोक्ता परेशान रहते हैं।

सरकार ने इन समस्याओं के समाधान में लिए स्मार्ट मीटर लगाने की योजना तैयार की है। योजना के तहत फरीदाबाद और गुरुग्राम में 10 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।


अधिकारियों के मुताबिक स्मार्ट मीटर में मोबाइल की तरह पोस्टपेड, प्रीपेड दोनों सुविधाएं रहेंगी। उपभोक्ता 50 रुपये से लेकर अपनी जरूरत के हिसाब से रिचार्ज करवा सकते हैं।

अगला रिचार्ज कराने पर पीछे वाला बचा रिचार्ज आगे जुड़ जाएगा। जरूरत न होने पर मीटर बंद भी करा सकते हैं। बिजली निगम की ओर से तय चार्ज के हिसाब से एकमुश्त या किश्त में भुगतान करना होगा।


नरेश कक्कड़, अधीक्षण अभियान बिजली विभाग ने कहा की शहर में स्मार्ट मीटर लगाने की योजना तैयार की गई है। सर्वे के लिए एलएंडटी कंपनी को काम सौंपा गया है। एक सप्ताह में कंपनी अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर काम शुरू किया जाएगा। –

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago