HomePress Releaseऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स द्वारा मानवाधिकारों के प्रति लोगों को किया जाएगा...

ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स द्वारा मानवाधिकारों के प्रति लोगों को किया जाएगा जागरुक

Published on

ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स की जिलाध्यक्ष संगीता आहुजा ने कहा कि कोरोना काल में उनके पास कई ऐसी शिकायतें आई हैं जब विभिन्न वर्गों के लोगों के अधिकारों का हनन किया हो। ऐसे में अब ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स द्वारा जिले में अधिकारों के प्रति जागरुकता के लिए अभियान चलाया जाएगा।

वैबीनार के जरिए विभिन्न वर्गों के लोगों को उनके अधिकारों की जानकारी दी जाएगी। संगीता आहुजा ने कहा कि आज भी बड़ी संख्या में लोग ऐसे हैं जिनके अधिकारों का सरेआम हनन किया जाता है परंतु उन्हें इसकी जानकारी ही नहीं होती कि वे इसके खिलाफ आवाज उठा सकते हैं।

ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स द्वारा मानवाधिकारों के प्रति लोगों को किया जाएगा जागरुक

उन्होंने कहा कि कोरोना के समय में जब उनके पास इस तरह के कई मामले आए तो उन्होंने इस विषय पर लोगों को जागरुक करने का निर्णय लिया। इसमें आरडब्ल्यूए, ग्राम पंचायतों, समाजसेवी संस्थाओं, औद्योगिक व श्रम संगठनों का भी सहयोग लिया जाएगा। संगीता आहुजा ने कहा कि जन्म लेने के साथ ही मनुष्य को कई मूलभूत अधिकार स्वत: ही मिल जाते हैं।

भारत का संविधान देश के सभी नागरिकों को उनके अधिकारों की गारंटी देता है। इतना ही नहीं इसे तोडऩे वाले को सजा भी देता है। संगीता आहुजा ने कहा कि मानवाधिकार की सुरक्षा के बिना सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक आजादी खोखली है तथा मानवाधिकारों की रक्षा करना सभी की जिम्मेवारी बनती है।

ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स द्वारा मानवाधिकारों के प्रति लोगों को किया जाएगा जागरुक

उन्होंने कहा कि हर वर्ग के अधिकारों की व्याख्या की गई है। इसलिए अपने अधिकारों के प्रति लोगों को अवश्य जागरुक होना चाहिए ताकि लोगों का शोषण न हो सके। इसमें ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स लोगों के साथ खड़ा है।
कैप्शन : मानवाधिकारों की जानकारी देतीं ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स की जिलाध्यक्ष संगीता आहुजा

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this