HomeUncategorizedजानिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बारे में कुछ रोचक बातें

जानिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बारे में कुछ रोचक बातें

Published on

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का जन्म 15 सितंबर 1947 में हुआ था। हुड्डा भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के कद्दावर नेता हैं। हरियाणा में बतौर मुख्यमंत्री उनका कार्यकाल मार्च 2005 से अक्टूबर 2014 तक रहा। साल 2009 के अक्टूबर महीने में काँग्रेस के दोबारा जीतने पर उन्होनें दूसरी पारी की शुरुआत की।

हरियाणा के इतिहास में 1972 के बाद पहली बार था जब किसी नेता को पुनः मुख्यमंत्री चुना गया। 2014 के हरियाणा विधान सभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद 19 अक्टूबर 2014 को उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया। चलिए जानते हैं पूर्व मुख्यमंत्री के बारे में कुछ रोचक बातें।

स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार से ताल्लुक रखते हैं हुड्डा

जानिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बारे में कुछ रोचक बातें

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार से वास्ता रखते हैं। उनका जन्म स्वतंत्रता सेनानी चौधरी रणबीर सिंह व हर देवी सिंह के घर पर हुआ।

आज तक नहीं किया शराब व सिगरेट का सेवन

जानिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बारे में कुछ रोचक बातें

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने जीवन का निर्वाह सादगी से करते हैं। जहाँ आज कल के नेता आलीशान पार्टियों में सिगरेट और शराब का सेवन करते हैं वहीं हुड्डा ने हमेशा से ही इन चीज़ों से दूरी बना कर रखी हैं। भूपेंद्र हुड्डा धूम्रपान और मदिरा के सख्त खिलाफ हैं और जीवन को बहेतर तरीके से जीने के लिए प्रेरित करते हैं।

जनता करती है भूमि पुत्र नाम से संबोधित

जानिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बारे में कुछ रोचक बातें

भूपेंद्र सिंह हुड्डा पूर्ण रूप से अपने राज्य और उनके नागरिकों के विकास के लिए समर्पित रहते हैं। इसी के चलते उनके प्रशसंकों द्वारा उन्हें भूमि पुत्र नाम से संबोधित किया जाने लगा।

पूरे विश्व में कर चुके हैं कांग्रेस का प्रतिनिधित्व

जानिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बारे में कुछ रोचक बातें

यूएसएसआर में विश्व युवा समारोह, चीन में विश्व संसदीय सम्मेलन, यूएसएसआर में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, जापान और दक्षिण कोरिया में हुए अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का परचम ऊँचा किया। कांग्रेस प्रतिनिधि के रूप में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में प्रतिभाग लिया है।

टेनिस खेलना पसंद करते हैं पूर्व मुख्यमंत्री

जानिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बारे में कुछ रोचक बातें

राजनीति में सक्रीय होने के बाद कई राजनेता अपने शौक पीछे छोड़ देते हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस कथन के विपरीत चलते हुए अपने टेनिस खेलने के शौक को भी जिंदा रखा। बहुत कम लोग जानते हैं कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा टेनिस खेल में भी रूचि रखते हैं। यह खेल उन्हें अतिप्रिय है। खाली समय में वह टेनिस खेलना काफी पसंद करते हैं।

Latest articles

पंजाबी समाज को मिले राजनीति में उसका वाजिब हक़ : भारत अशोक अरोड़ा

पंजाबी समाज के राजनीति में योगदान और उचित महत्व ना दिये जाने से नाराज़...

“नशा मुक्त भारत पखवाडा” के अन्तर्गत फरीदाबाद पुलिस कर रही सराहनीय कार्य, नशा तस्करों की धरपकड़ के साथ-साथ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान

पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेश, पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के मार्गदर्शन में फरीदाबाद...

नशा मुक्त भारत पखवाडा के अन्तर्गत अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने 532 ग्राम गांजा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के मार्गदर्शन में...

नशा मुक्त भारत पखवाडा के अंतर्गत नशे पर प्रहार करते हुए 520 ग्राम गांजा सहित आरोपी को अपराध शाखा DLF की टीम ने किया...

पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के मार्ग दर्शन में...

More like this