HomeGovernmentइनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने किसानों को इंसाफ दिलाने के...

इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने किसानों को इंसाफ दिलाने के लिए किया रोष प्रदर्शन

Published on

इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने प्रधान महासचिव चौधरी अभय सिंह चौटाला से विचारविमर्श कर केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए कृषि संबंधी तीन अध्यादेशों एवं पीपली में किसानों पर किए गए लाठीचार्ज और उन पर दर्ज झूठे मुकदमों के विरोध में इनेलो पार्टी द्वारा पहले चरण में प्रदेश के 14 जिलों में रोष प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। ये रोष प्रदर्शन चौधरी अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में किए जाएंगे।

इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने किसानों को इंसाफ दिलाने के लिए किया रोष प्रदर्शन

राठी ने पार्टी द्वारा प्रदर्शन करने की जिलेवार अनुसूची जारी करते हुए कहा कि इसकी शुरुआत 24 सितम्बर को अम्बाला व यमुनानगर में रोष प्रदर्शन करने से होगी। उसके बाद 26 सितम्बर को कुरुक्षेत्र, 28 सितम्बर को करनाल , 29 सितम्बर को सोनीपत, 30 सितम्बर को पलवल, 1 अक्तूबर को मेवात, 3 अक्तूबर को झज्जर, 5 अक्तूबर को सिरसा, 6 अक्तूबर को फतेहाबाद, 7 अक्तूबर को कैथल, 8 अक्तूबर को जींद, 9 अक्तूबर को हिसार और 10 अक्तूबर को भिवानी में आखिरी प्रदर्शन किया जाएगा। बचे हुए जिलों में रोष प्रदर्शन की अनुसूची इन 14 जिलों में प्रदर्शन करने के बाद जारी की जाएगी।

इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने किसानों को इंसाफ दिलाने के लिए किया रोष प्रदर्शन

उन्होंने बताया कि इनेलो पार्टी ताऊ देवी लाल का लगाया हुआ पौधा है और यह पार्टी उनकी नीतियों पर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ हुई लाठीचार्ज बर्बरतापूर्ण थी। इनेलो हमेशा किसान, मजदूर एवं छोटे व्यापारियों के हकों की लड़ाई लड़ती रही है और हमेशा लुटेरों के खिलाफ कमेरों के हक की आवाज बुलंद करती रही है। पिपली में किसानों के साथ हुए लाठीचार्ज एवं झूठे मुकदमे किसानों की आवाज को दबाने का प्रयास सरकार द्वारा किया गया जो कि बेहद निंदनीय है।

Latest articles

सीएम फ्लाइंग ने बुक डिपो पर छापेमारी कर बरामद की एनसीईआरटी की फर्जी किताबें

Faridabad: सीएम फ्लाइंग की टीम ने बल्लभगढ़ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के साथ मिलकर सेक्टर-9...

फरीदाबाद में शनिवार को मिले 19 नए कोरोना मरीज, एक अस्पताल में भर्ती

Faridabad: दिल्ली से सटे फरीदाबाद में कोरोना के बढ़ते मामले थमने का नाम नही...

ग्रेटर फरीदाबाद: ग्रीन हैंड एनजीओ रद्दी से बना रही जरूरतमंद बच्चों के लिए कॉपी

Faridabad: सेक्टर-81 स्थित आनंद विला में ग्रीन हैंड एनजीओ की ओर से शहर को...

जिले में जागरूकता के साथ बढे एचआईवी पॉजिटिव मरीज

Faridabad: जिले में एचआईवी के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ने के साथ ही पाजीटिव...

More like this