HomeFaridabadपांच महीने से अपने घर में नजर बंद हैं कैरी मिनाती, कैसे...

पांच महीने से अपने घर में नजर बंद हैं कैरी मिनाती, कैसे बनेंगे बिग बॉस का हिस्सा?

Published on

स्टार यूट्यूबर कैरी मिनाती के बिग बॉस में हिस्सा लेने की खबर से सुर्खियों का बाजार गर्म है। इस खबर ने उनके फैंस में उत्साह का संचार किया है। आपको बता दें कि कैरी का असली नाम अजय नागर हैं। वह फरीदाबाद निवासी हैं और यहीं पर उन्होंने अपने चैनल को बनाया सवारा है।

इसी के चलते फरीदाबाद वासी अजय को ज्यादा पसंद करते हैं। अपने यूट्यूब चैनल पर अजय रोस्ट वीडियो और गेमिंग वीडियो बनाते हैं। उनके 10 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। अजय की हर वीडियो पर मिलियन से ज्यादा व्यूज आते हैं। मशहूर रिएलिटी शो बिग बॉस में इस साल अन्य यूट्यूबरों के हिस्सा लेने की भी बात की जा रही है।

पांच महीने से अपने घर में नजर बंद हैं कैरी मिनाती, कैसे बनेंगे बिग बॉस का हिस्सा?

खबरों की माने तो अजय नागर समेत अन्य 3 यूट्यूब स्टार्स को इस समय होटल के अलग अलग कमरों में ठहराया गया है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि अजय इस शो के प्रमोशन के लिए शो में भाग ले रहे हैं। पर अब अजय ने सच से पर्दा उठा दिया है।

पांच महीने से अपने घर में नजर बंद हैं कैरी मिनाती, कैसे बनेंगे बिग बॉस का हिस्सा?

हाल फिलहाल ही अजय ने एक लाइव स्ट्रीम के दौरान इन सभी खबरों पर विराम लगाया है। उनका कहना है कि वह पिछले आठ महीनों से अपने घर पर ही हैं और किसी भी शो में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।

ट्वीट कर के दूर की कंफ्यूजन

पांच महीने से अपने घर में नजर बंद हैं कैरी मिनाती, कैसे बनेंगे बिग बॉस का हिस्सा?

अजय ने अपने बिग बॉस में जाने वाली सभी खबरों पर विराम लगाते हुए ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने खुद के बिग बॉस प्रतिभागी बनने की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है। अजय ने ट्वीट कर कहा कि जो भी खबरें लिखी जा रही हैं उनपर विश्वास न किया जाए। वह किसी भी शो का हिस्सा नहीं बन रहे हैं।

कर चुके हैं बिग बॉस को रोस्ट

पांच महीने से अपने घर में नजर बंद हैं कैरी मिनाती, कैसे बनेंगे बिग बॉस का हिस्सा?

अपनी एक वीडियो में कैरी मशहूर टीवी शो को रोस्ट कर चुके हैं। कैरी के इस वीडियो को बहुत सारे लोगों ने पसंद किया था। वीडियो वायरल हुआ और सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी हुआ था। अजय के रोस्ट ने लोगों के बीच शो की मिट्टी पलीत कर दी थी। ऐसे में उनका शो का हिस्सा बनना कुछ लोगों को खटक भी रहा था।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this