HomeGovernmentजल्द तैयार होगी हरियाणा की फिल्म सिटी, पिंजौर में हो सकेगा फिल्म...

जल्द तैयार होगी हरियाणा की फिल्म सिटी, पिंजौर में हो सकेगा फिल्म निर्माण

Published on

हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य में फिल्म सिटी का निर्माण करवाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने बीते शुक्रवार चंडीगढ़ में आला कमान अफसरों के साथ बैठक की। इस बैठक में राज्य की तरक्की से जुड़े विषयों पर विचार विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान फिल्म सिटी निर्माण के अलावा, अवैध खनन को रोकने के लिए ड्रोन का प्रयोग किए जाने की मुहीम पर भी विचार विमर्श किया गया। आपको बता दें कि फिल्म सिटी के लिए जिस क्षेत्र का चयन किया गया है वो हरियाणा का पिंजौर शहर है। पिंजौर एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी है।

जल्द तैयार होगी हरियाणा की फिल्म सिटी, पिंजौर में हो सकेगा फिल्म निर्माण

माना जाता है कि पिंजौर मुगल बादशाहों द्वारा काफी पसंद किया जाता था। इस प्राचीन स्थल में मुगलकालीन प्रभाव के अंश देखे जा सकते हैं। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ से मात्र 22 किलोमीटर की दूरी पर पिंजौर शहर स्थित है। शहर की नायब खूबसूरती को देखते हुए सरकार द्वारा यह कदम उठाया गया है।

जल्द तैयार होगी हरियाणा की फिल्म सिटी, पिंजौर में हो सकेगा फिल्म निर्माण

आपको बता दें कि फिल्म सिटी पिंजौर दोनों ही निजी व सरकारी व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए होगी। फिल्म सिटी का पूरा निर्माण इस अंदाज में किया जाएगा ताकि क्षेत्र में शूटिंग करने आए फिल्मकारों को दिक्कत का सामना न करना पड़े।

जल्द तैयार होगी हरियाणा की फिल्म सिटी, पिंजौर में हो सकेगा फिल्म निर्माण

भारत के तकरीबन हर छोटे बड़े राज्य में फिल्म सिटी है। चाहे वह क्षेत्र उत्तर भारत का हो या फिर दक्षिण भारत हर जगह पर फिल्म सिटी का होना अनिवार्य था। हरियाणा को पिछले काफी समय से एक फिल्म सिटी की दरकार थी। सरकार के इस फैसले से राज्य में बड़े बदलाव देखे जा सकेंगे और क्षेत्र में मीडिया संचार भी बहेतर तरीके से किया जा सकेगा।

Latest articles

JCB ने Hero Motocorp के खिलाफ जीता फाइनल मैच

Faridabad: मानव रचना कॉरपोरेट क्रिकेट चैलेंज कप के 16वां संस्करण का समापन JCB की...

INLD की परिवर्तन पदयात्रा हरियाणा में लिखेगी नया अध्याय

Faridabad: युवा इनेलो नेता अर्जुन चौटाला ने इनेलो की परिवर्तन पदयात्रा हरियाणा की राजनीति...

Faridabad: इन्वेस्टमैंट बाजार ऑन एनर्जी एफीशिएंसी का किया सफल आयोजन

Faridabad: एंड रिन्युएबल एनर्जी डिपार्टमैंट और हरेडा द्वारा यहां ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफीशिएंसी भारत...

सरकारी एजेंसी फरीदाबाद किसानों की फसल में निकाल रही भर भर के कमी

Faridabad: बल्लभगढ़ अनाज मंडी में सरसों की सरकारी खरीद न होने से किसानों की...

More like this