महामारी के बीच सरकार ने दी अनुमति, जिम खुलने से युवाओं के चेहरे पर लौटी रौनक

पांच महीने के बाद आखिरकार दिल्ली में जिम खुल गए है। जिम खुलने पर युवाओं में खुशी देखने को मिल रही है। युवाओं का कहना है कि कोविड के दौर में शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखना बेहद जरूरी है लेकिन इसके साथ ही सरकार की गाइडलाइनस का सख्ती से पालन करना भी बेहद जरूरी है।

दिल्ली में वायरस महामारी के कारण पांच महीने तक बंद रहे जिम अब खुल गए है। जिम संचालक संक्रामक रोग को फैलने से रोकने के लिए थर्मल स्क्रीनिंग, सीमित संख्या में लोगों को प्रवेश देने और उपकरणों को बार-बार साफ करने जैसे उपाय कर रहे हैं।

महामारी के बीच सरकार ने दी अनुमति, जिम खुलने से युवाओं के चेहरे पर लौटी रौनक
Photo by Victor Freitas on Pexels.com

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कंटेनमेंट जोन को छोड़कर सभी जगह जिम और योग संस्थानों को खोलने की इजाजत दी है। एक जिम संचालक ने बताया कि पिछले पांच महीने काफी बुरे गुजरे हैं। एक बार में 5 से 7 लोगों को ही एक घंटे के लिए जिम करने दिया जा रहा है।

लोगों को पानी की बोतल, टॉवल आदि लाना होगा। जिम संचालक के अनुसार, बिना सेनेटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग के लोगों को जिम के अंदर आने की अनुमति नहीं है।

Photo by Pixabay on Pexels.com

वहीं जिम खुल जाने से युवाओं के चेहरे पर रौनक लौटी है जिम में वर्कआउट करने के लिए पहुंच रहे युवाओं ने बताया कि कोविड के समय के बीच में सरकार की ओर से जिम बंद कर दिए गए थे, जिस वजह से घरों पर भी कसरत करने का रूटीन नहीं बन पा रहा था।

अब जब जिम खुले हैं तो इससे उन्हें भी राहत मिली है। युवाओं का कहना है कि जिम में जो व्यवस्था की गई है उस से जिम के मेंबर्स भी संतुष्ट नजर आ रहे हैं. सफाई के साथ ही सेनिटाइजेशन का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है।

Photo by William Choquette on Pexels.com

कोरोना काल में जिम खुलने से लोगों को रोजगार वापस मिला तो युवाओं को फिटनेस का साधन। लेकिन संक्रमण का खतरा अभी बरकरार है इसलिए अभी और सतर्क रहने की जरुरत है..क्योंकि सर्तकता और बचाव ही इसका एकमात्र उपाय है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago