अकेले रह जाएंगे दुष्यंत चौटाला, एक एक कर साथ छोड़ रहे हैं पार्टी के विधायक

जेजेपी पार्टी में हलचल मची हुई है। पहले एमएलए राम कुमार गौतम ने पार्टी का साथ छोड़ा और अब देवेंद्र बबली ने भी पार्टी से कन्ने काट लिए। जेजेपी ने हरियाणा में अपना सिक्का जमाकर खुदको स्थापित किया है।

ऐसे में दो कद्दावर नेताओं का पार्टी से अलग होना पार्टी की प्रतिष्ठा पर सवाल उठा रहा है। हरियाणा में भाजपा के साथ हाथ मिलाकर जेजेपी सत्ता पर काबिज हुई थी। दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में पार्टी के 10 एमएलए जीत का सेहरा बांध कर राजनीति में सक्रिय हुए।

अकेले रह जाएंगे दुष्यंत चौटाला, एक एक कर साथ छोड़ रहे हैं पार्टी के विधायकअकेले रह जाएंगे दुष्यंत चौटाला, एक एक कर साथ छोड़ रहे हैं पार्टी के विधायक
Haryana Dy CM Dushyant Chautala during a Idea Exchange at The India Express Office in Panchkula on Saturday, November 02 2019. Express photo by Jaipal Singh

चुनाव में जीत हासिल कर दुष्यंत ने दाव चला और हरियाणा के उप मुख्यमंत्री बने। पर धीरे धीरे चौटाला की पार्टी में खिट पिट की खबरें सामने आने लगी है। उदहारण के तौर पर राम कुमार गौतम का पार्टी से अलग होने का फैसला लिया जा सकता है।

जब राम से इस विषय में बात की गई तो उन्होंने बताया कि दुष्यंत अपने आगे किसी की नही सुनते। वह टीम लीडर बनने के काबिल नही हैं। साथ ही साथ देवेंद्र बबली ने पार्टी से अलग होते हुए बड़ा बयान दिया है। बबली ने कहा कि दुष्यंत ने डिप्टी सीएम बनने के बाद अपने वादों को पूरा नही किया है।

उप मुख्यमंत्री बनने के बाद दुष्यंत को हर बोर्ड के लिए अलग अलग आयुक्तों का चयन करना था पर उन्होंने ऐसा नही किया। बबली ने दुष्यंत पर वादा तोड़ने का इल्जाम लगाया है। साथ ही साथ उन्होंने इस बात की भी पुष्टि की है कि इस विषय में दुष्यंत से बात की गई थी पर उन्होंने आला कदम नही उठाए।

देवेंद्र ने दुष्यंत के कार्यभार को गुंडा राज ठहराते हुए कहा कि यह सरकार धांधलेबाजी करती है और भ्रष्ट है। ऐसे में जेजेपी से कद्दावर नेताओं का अलग होना पार्टी की मान्यता पर सवाल उठता है। दुष्यंत के कार्यभार पर पहले भी सवाल उठाए गए हैं। ऐसे में यह विपक्ष के लिए एक बड़ा दाव साबित हो सकता है।

Avinash Kumar Singh

Published by
Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के युवा करेंगे विदेश में नौकरी, इन अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

हरियाणा के युवाओं को विदेश में नौकरी करने का बहुत बड़ा अवसर मिल रहा है।…

2 hours ago

हरियाणा में असिस्टेंट इंजीनियर पद पर निकली बंपर भर्ती, ये अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन

हरियाणा में असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। हरियाणा लोक सेवा आयोग…

5 hours ago

फरीदाबाद के इस सैक्टर में जलभाराव से जनता त्रस्त, लोगों ने लगाए ये आरोप

फरीदाबाद के सैक्टर 7 में बारिश के बाद नज़ारा ऐसा हो जाता है मानो सामने…

9 hours ago

फरीदाबाद में टीबी के मरीजों के लिए खुशखबरी, अब घर के नजदीक होगा जांच

फरीदाबाद में अब टीबी की जांच के लिए लोगों को अपने क्षेत्र से दूर जाने…

9 hours ago

महिलाओं के कोच में पुरुष यात्री, जान जोखिम में डालकर हो रही यात्रा

फरीदाबाद में चल रही लोकल ट्रेन में महिलाओं के लिए आरक्षित कोच में महिलाओं से…

15 hours ago

कुत्तों के आतंक से लोगों को मिलेगा छुटकारा, सड़कों से भेजेंगे शेल्टर में

फरीदाबाद में अब आवारा कुत्तों के आतंक से लोगों को बड़ी निजात मिलने वाली है।…

17 hours ago