HomeFaridabadसामाजिक संस्थाए लॉक डाउन में जरूरतमंद लोगों तक पहुंचा रही खाना ।

सामाजिक संस्थाए लॉक डाउन में जरूरतमंद लोगों तक पहुंचा रही खाना ।

Published on

देश में कोरोना वायरस से बचाव हेतु लागू लाकडाउन
में गरीब व जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठन पूरी लगन से जुटे हुए हैं।

इसी कड़ी में सेक्टर-9 निवासी समाजसेवी किरणपाल सिंह ने जिला रेडक्रास सोसायटी के सहयोग से आज सेक्टर-12 में करीब 50 मजदूर परिवारों को सूखे राशन का वितरण किया, जिसमें 5 किलो आटा, दो किलो चावल, दाल, नमक व तेल शामिल था। इस मौके पर जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव विकास कुमार व सहायक पुरुषोत्तम सैनी तथा जिला रेडक्रास सोसायटी के आजीवन सदस्य रमेश गोपाल  विशेष रूप से उपस्थित रहे।  इस मौके पर समाजसेवी किरणपाल सिंह ने कहा कि वे भविष्य में भी गरीब व जरूरतमंदों की मदद को इसी प्रकार आगे बढ़कर प्रयास करते रहेंगे।

सामाजिक संस्थाए लॉक डाउन में जरूरतमंद लोगों तक पहुंचा रही खाना ।

उन्होंने आम जनमानस से आग्रह किया कि कोरोना पर विजय पाने के लिए जरूरी है कि लोग लाकडाउन का ईमानदारी से पालन करें। घरों से बाहर न निकलें। बार-बार साबुन की टिकिटया से अपने हाथों को धोते रहें और सैनेटाइजर करते रहे और घरों में भी कम से कम एक-एक मीटर के फासले पर दूरी बनाकर बैठें क्योंकि बचाव में ही बचाव संभव है। जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव विकास कुमार ने इस कार्य की सराहना करते हुए आशा की कि अन्य सामाजिक व धार्मिक संगठनों को भी जरूरतमंदों व गरीब लोगों की मदद को आगे आना चाहिए। रेडक्रास सोसायटी सभी प्रकार से लोगों की मदद को पूरी तरह प्रयासरत है और उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने देगी।

उन्होंने लोगों से अपील की कि जागरूकर रहकर ही कोरोना पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि संकट के इस दौर में प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और हर समय देशसेवा के लिए तैयार रहना चाहिए।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this