HomeFaridabadफरीदाबाद के ESIC मेडिकल अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का ट्रायल पहुंचा तीसरे...

फरीदाबाद के ESIC मेडिकल अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का ट्रायल पहुंचा तीसरे स्टेज में।

Published on

फरीदाबाद के ESIC मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का ट्रायल तीसरे स्टेज में पहुँच गया है। इससे पहले हरियाणा में रोहतक के PGI में कोवैक्सीन ट्रॉयल का पहला फेज पूरा होने के बाद 80 वॉलिंटियर्स के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। अब फरीदाबाद के ESIC (Employees’ State Insurance Corporation) कॉलेज और अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है।

फरीदाबाद के ESIC मेडिकल अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का ट्रायल पहुंचा तीसरे स्टेज में।

मौजूदा हालात में भारत में कोरोना के मामले बेतहाशा बढ़ते जा रहे हैं जिन पर अंकुश लगाना सरकार के लिए बहुत ज़रूरी हो गया हैं। ऐसे में वैक्सीन आना ही एक मात्र विकल्प है जिनसे कोरोना संक्रमितों का इलाज और कोरोना के इस संक्रमण का निवारण हो पायेगा। बता दें कि भारत में विकसित इस वैक्सीन का नाम कोवैक्सीन है जिसका बनाने वाली कंपनी अभी ट्रायल्स कर रही है।

फरीदाबाद के ESIC मेडिकल अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का ट्रायल पहुंचा तीसरे स्टेज में।

ESIC अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीज़ वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल ले सकते हैं जिसके बाद उनका सैंपल बाकी मेडिकल एजेंसियों को जांच के लिए भेजा जायेगा। भारत बायोटेक हैदराबाद की वो कंपनी है जो ICMR और NIV (Indian Council Of Medical Research And National Institute Of Virology) के सहयोग से वैक्सीन के विकास में जुटी है।

फरीदाबाद के ESIC मेडिकल अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का ट्रायल पहुंचा तीसरे स्टेज में।

फरीदाबाद में जिले में आज 290 नए करोना मरीज़ पाए गए। बीतें 24 घंटो में 2 मरीज़ो की मृत्यु हुईं है। अब तक फरीदाबाद में कुल 1 लाख से ज़्यादा लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जिसमें एक्टिव मामले अभी 1825 हैं। फरीदाबाद जैसे हरियाणा के अन्य जिलों में भी कुछ ऐसी ही स्थिति बानी हुई है। ऐसे में इस वायरस से लड़ने के लिए इसकी वैक्सीन आना बेहद ज़रूरी हो गया है।

कोरोना की वैक्सीन पर पूरी दुनिया में ही एक तरह की स्पर्धा चल रही है जहां सभी देश कोरोना की वैक्सीन बनाने में जुटी है। वहीं भारत के लिए कोरोना की वैक्सीन- कोवैक्सीन का विकास देश के लिए न सिर्फ गर्व का विषय होगा बल्कि देश की जनता के लिए बेहद ख़ुशी की बात होगी। Written By- MITASHA BANGA

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this