Categories: Government

फरीदाबाद निगम को सरकार से मिले 5.66 करोड़ जानिए कहा होगा उसका इस्तेमाल

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए नगर निगम, फरीदाबाद को 5.66 करोड़ रुपये की धनराशि के आवंटन को मंजूरी दे दी है, जिसमें सिविल डिस्पेंसरी, ओल्ड फरीदाबाद को अपग्रेड करके मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल बनाना और ओल्ड फरीदाबाद के प्राथमिक बॉयज स्कूल को माध्यमिक विद्यालय के स्तर पर अपग्रेड करना शामिल है।


एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बल्लभगढ़ क्षेत्र में सीवर लाइनों को बिछाने के लिए 2.72 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि आवंटित की गई है, जिसमें वार्ड संख्या 37, बल्लभगढ़ में बनियावाड़ा और कुमारवाड़ा की सीवर लाइन के कार्य पर 86.43 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

फरीदाबाद निगम को सरकार से मिले 5.66 करोड़ जानिए कहा होगा उसका इस्तेमाल

जबकि वार्ड संख्या 36, बल्लभगढ़ में सीही गेट रोड से डिस्पोजल सेक्टर-3, तिगांव रोड की सीवर लाइन के कार्य पर 86.06 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी प्रकार, मिल्क प्लांट रोड से अहीरवाड़ा, राजवाड़ा, बाल्मीकि बस्ती, बनियावाड़ा, कुमारवाड़ा और तिगांव रोड, बल्लभगढ़ की सीवर लाइन पर 99.59 लाख रुपये खर्च होंगे


उन्होंने बताया कि सिविल डिस्पेंसरी, ओल्ड फरीदाबाद को अपग्रेड करके मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल बनाने और प्राथमिक बॉयज स्कूल को माध्यमिक विद्यालय के स्तर पर अपग्रेड करने के लिए 99.76 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं।


प्रवक्ता ने बताया कि नगर निगम, फरीदाबाद के वार्ड नंबर-33 में सेक्टर-11 मार्केट की पार्किंग को चौड़ा करने के लिए 80 मिमी मोटाई की इंटरलॉकिंग पैवर्स टाइलें लगाने के लिए 98.84 लाख रुपये तथा वार्ड संख्या-37 में विभिन्न सडक़ों पर एम-20 ग्रेड का रेडी मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) के कार्य के लिए 95.65 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago