सरकारी नौकरियों पर प्रतिबंध की उड़ी खबर, वित्त मंत्रालय ने दी सफाई, सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म

सोशल मीडिया यानी फेसबुक, ट्विटर इंस्टाग्राम समेत तमाम प्लेटफॉर्म्स पर ये बताया जा रहा है कि मोदी सरकार ने SSC, UPSC और RRB की नई भर्तियों पर रोक लगा दी है। इसे लेकर दावा किया जा रहा है की पीआईबी द्वारा बताया गया है कि सरकार ने नई भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है।

तो आइए आपको भी बताते है क्या है सरकार का नया फैसला और पीआईबी ने इसे लेकर क्या दी है जानकारी। 17 को सोशल मीडिया पर बेरोजगार दिवस मनाया गया क्योंकि इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी होता है

सरकारी नौकरियों पर प्रतिबंध की उड़ी खबर, वित्त मंत्रालय ने दी सफाई, सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म

लेकिन इससे पहले ही रोजगार से जुड़ा एक दावा वायरल होने लगा तमाम ट्वीट्स और पोस्ट इस दावे के साथ शेयर किए जा रहे थे की केंद्र सरकार ने नई नौकरियों पर पाबंदी या यूं कहें सरकारी पदों पर भर्तियों पर रोक लगा दी है।

कई लोगों ने इसे लेकर सवाल भी किया की क्या सरकारी नौकरियों पर भर्ती प्रक्रिया को रोक दिया गया है। जिसके बाद पड़ताल शुरू हो गयी। दावा किया गया था कि पीआईबी द्वारा ये जानकारी दी गयी है इसीलिए सबसे पहले पीआईबी की साइट को देखा गया

लेकिन यह ऐसी कोई सूचना नहीं मिली। इसके बाद पीआईबी ने ट्वीट पर जानकारी दी है कि एक मीडिया चैनल द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि सरकार ने नई भर्तियों की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है. यह दावा भ्रामक है।

SSC, UPSC आदि जैसी सरकारी एजेंसियों के माध्यम से भर्तियां सामान्य रूप से जारी रहेंगी। वहीं PIB के ट्वीट के बाद फाइनेंस मिनिस्ट्री ने भी सफाई देते हुए कहा है कि भारत सरकार ने पदों को भरने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है।

कर्मचारी चयन आयोग, यूपीएससी, रेलवे भर्ती बोर्ड, आदि जैसी सरकारी एजेंसियों के माध्यम से की जाने वाली भर्तियां बिना किसी रोक के सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

इसके साथ ही वित्त मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए साफ किया है कि भारत सरकार में खाली पदों को भरने के लिए किसी भी नई भर्ती पर रोक नहीं लगाई गई है।

Photo by Dinielle De Veyra on Pexels.com

आपको बता दे कि सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरस से संबंधित हर फेक न्यूज जंगल की आग की तरह फैल रही है। ऐसे में हम आपसे अपील करते है कि किसी भी ऑनलाइन खबर या पोस्ट पर विश्वास करने से पहले उसकी प्रामाणिकता की जांच जरुर कर लें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago