Homeफरीदाबाद सेक्टर 15 मार्किट की सफाई में साथ दे रहे स्थानीय लोग

फरीदाबाद सेक्टर 15 मार्किट की सफाई में साथ दे रहे स्थानीय लोग

Published on

फरीदाबाद में कोरोना और कचरा लगातार बढ़ता जा रहा है। साफ़ – सफाई में लोग ध्यान नहीं दे रहे हैं। जनता ध्यान नहीं दे रही है, अब स्वच्छता की ओर आमजन का ध्यान दिलाने के लिए संस्थाएं सेक्टर-15 मार्केट में सफाई अभियान शुरू किया है। यह जो अभियान शुरू हुआ है एक महीने तक चलेगा। हमारे पास जो ख़बरें आ रही हैं उसके मुताबिक रोटरी क्लब के सदस्य अपने खर्चे पर मार्केट की सफाई के लिए नियमित रूप से सफाई कर्मचारी और सुपरवाइजर लगा दिए हैं।

फरीदाबाद में कोने – कोने पर आपको गंदगी मिल जाएगी लेकिन अब ट्रैक्टर ट्राली से रोजाना कूड़ा-कचरा उठाया जा रहा है। ख़बरों के अनुसार अभियान की रूपरेखा तैयार करने से लेकर बेहतर संचालन लोग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं हैं।

फरीदाबाद सेक्टर 15 मार्किट की सफाई में साथ दे रहे स्थानीय लोग

अगर देखा जाये तो फरीदाबाद का सेक्टर एरिया और एनआईटी तरफ भी कूड़े का पहाड़ की तरह बना हुआ है। लोगों के अनुसार मार्केट में डस्टबिन भी नहीं हैं। यहां आने वाले लोग इधर-उधर कचरा फेंकते हैं। क्लब की ओर से यहां करीब 20 बड़े-बड़े डस्टबिन रखे जाएंगे ताकि आमजन इनके अंदर कचरा फेंके। मार्केट में कई जगह 3 से 4 महीने पुराने कूड़े के ढेर को उठवा दिया गया है।

फरीदाबाद सेक्टर 15 मार्किट की सफाई में साथ दे रहे स्थानीय लोग

जनता की मानें तो इस अभियान का उद्देश्य सफाई के प्रति आमजन सहित दुकानदारों को भी जागरूक करना है। यहां के दुकानदारों को सफाई के प्रति ध्यान रखने में सहयोग करना होगा। ऐसा माना जा रहा है कि एक महीने बाद भी इस अभियान को मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन जारी रखेगी। ताकि उनकी मेहनत सफल हो सके और मार्केट में सफाई बरकरार रहे।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this