HomePoliticsतीनों विधेयक पूरी तरह किसान हित में है : डॉ० बनवारी लाल

तीनों विधेयक पूरी तरह किसान हित में है : डॉ० बनवारी लाल

Published on

हरियाणा के सहकारिता मन्त्री डॉ० बनवारी लाल ने गत दिवस संसद में कृषि संबंधित विधेयकों के पारित होने पर कहा है कि ये तीनों विधेयक पूरी तरह किसान हित में हैं। इनसे न केवल कृषि क्षेत्र का कायाकल्प होगा बल्कि करोड़ों किसानों का सशक्तिकरण भी सुनिश्चित होगा।

उन्होंने कहा कि इन विधेयकों के आने से मंडी व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी ।
डॉ० बनवारी लाल आज जिला रेवाड़ी में भगवानपुर गांव में विकास कार्यों के उदघाटन करने के उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।

तीनों विधेयक पूरी तरह किसान हित में है : डॉ० बनवारी लाल

उन्होंने कहा कि वर्तमान हरियाणा सरकार किसानों के हितों पर आंच नहीं आने देगी । विपक्षी पार्टियां किसानों को गुमराह करने का प्रयास कर रही हैं, परंतु प्रदेश का किसान जागरूक और समझदार है, वह विपक्ष के बहकावे में आने वाला नहीं है ।

उन्होंने कहा कि सरकार ने कृषि संबंधित जो तीन विधेयक पास किए हैं उसे लेकर किसानों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि इससे ना तो मंडी खत्म होगी और ना ही न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) खत्म होगा। इससे तो बल्कि किसानों को एक विकल्प मिल गया है, कि किसान अब मंडी के बाहर भी अपनी फसल बेच सकता है।

इस मौके सहकारिता मंत्री ने जिला रेवाड़ी के गांव भगवानपुर में आंगनवाड़ी भवन, अनुसूचित जाति चैपाल, फिरनी व गांव खातीवास में गली का उदघाटन कर लोगों को समर्पित किया।

इसके उपरांत उन्होंने जिला रेवाड़ी के गांव खातीवास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत ग्रामीणों को कपड़े के थैले वितरित किए तथा ग्रामीणों से पॉलिथीन का प्रयोग न करने का आहवान किया। उन्होंने ग्रामीणों से पर्यावरण संरक्षण का आहवान करते हुए कहा कि हमें अपने वातावरण को साफ-सुथरा रखना चाहिए तथा अधिक से अधिक पेड़-पौधे रोपित करने चाहिए।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this