HomeCrime30 साल छोटे शख्स के प्यार में पागल हुई बूढ़ी दादी को...

30 साल छोटे शख्स के प्यार में पागल हुई बूढ़ी दादी को चूना लगा कर भागा आशिक। बूढ़ी दादी अब सदमे में

Published on

प्यार करने वाले बस प्यार करते हैं, उम्र नहीं देखते यह बात तो अक्सर आपने सुनी ही होगी लेकिन इस प्यार की डगर पर कोण सच्चा प्यार करता है और कौन धोखा देता है यह कह पाना काफी मुश्किल है और जब तक इंसान की आँखें खुलती है, तब तक काफी देर हो गई होती है। प्यार के झूठे वादों और इकरार की कहानी है 68 साल की बेथ हैनिंग की। दादी बनने की उम्र में अपने से 30 साल छोटे शख्स से प्यार कर बैठी बेथ हैनिंग आज खुद को कोस रही हैं।

30 साल छोटे शख्स के प्यार में पागल हुई बूढ़ी दादी को चूना लगा कर भागा आशिक। बूढ़ी दादी अब सदमे में

दरअसल, उम्र के उस पड़ाव पर जब वो अकेली हो गई थी और अपने पोते-पोतोयों के साथ जीवन बिताने जा रही थी, तब उसकी जिंदगी में उससे आधी उम्र का एक शख्स आया। उसने महिला से शादी की। लेकिन कुछ ही दिनों में उसने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया।

30 साल छोटे शख्स के प्यार में पागल हुई बूढ़ी दादी को चूना लगा कर भागा आशिक। बूढ़ी दादी अब सदमे में

जिसके बाद महिला को अहसास हुआ कि बुढ़ापे में उसने बहुत बड़ी गलती कर दी है। प्यार और धोखे की अपनी कहानी महिला ने खुद ही दूसरों के साथ शेयर किया। यूके में रहने वाली 68 साल की बेथ हैनिंग ने सोशल मीडिया पर अपने साथ हुए धोखे की कहानी शेयर की। महिला ने बताया कि पहले जब वो सुनती थी कि कैसे बुजुर्ग महिलाओं को जवान लड़कों से प्यार हो जाता है, तो वो उनका मजाक बनाती थी।

बेथ हैनिंग एक सोशल वर्कर है। फेसबुक पर उसकी मुलाक़ात घाना में रहने वाले एक शख्स से हुई। 30 साल के रॉडनी घाना में म्यूजिक कॉन्सर्ट करता था। साथ ही वो भी सोशल वर्क से जुड़ा था। बेथ हैनिंग घाना के लोगों के लिए भी फंड जुटाती थी। इस कारण बेथ की मुलाक़ात रॉडनी से हुई और फिर बातों और मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ।

30 साल छोटे शख्स के प्यार में पागल हुई बूढ़ी दादी को चूना लगा कर भागा आशिक। बूढ़ी दादी अब सदमे में

दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ती चली गयीं और इसी दौरान एक शाम रॉडनी ने कॉन्सर्ट में सबके सामने बेथ को प्रपोज किया, जिसके बाद वहीं दोनों ने शादी कर ली। बेथ के बच्चे इस शादी से खुश नहीं थे। लेकिन अकेलेपन से परेशान बेथ ने फिर भी रॉडनी से शादी कर ली। कुछ दिनों बाद रॉडनी बेथ के साथ यूके आ गया।

बेथ ने ये भी बताया कि शादी से पहले रॉडनी ने उससे अपनी उम्र भी छिपाई थी। उसने खुद को 40 का बताया था लेकिन शादी में पता चला कि वो 30 का है। आखिरकार बेथ ने इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया। लेकिन तलाक तक मामला जाते-जाते बेथ 17 लाख के कर्ज में डूब गई। बेथ ने रॉडनी को पैसे दिए और उसपर काफी पैसे उड़ाए। तलाक के प्रॉसेस में भी पैसे अलग खर्च हुए। अब बेथ सिर्फ इस रिश्ते को खत्म कर अपने बच्चों के साथ आराम से रहना चाहती है। बेथ ने दूसरी महिलाओं से भी इस तरह के धोखे से दूर रहने की अपील की।

Written By- MITASHA BANGA

Latest articles

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के...

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में...

More like this