Homeजानिये क्यों अरावली में अवैध निर्माण, ज़िंदगी और मौत का खेल बनता...

जानिये क्यों अरावली में अवैध निर्माण, ज़िंदगी और मौत का खेल बनता जा रहा है

Array

Published on

अरावली पर्वत श्रृखंला के बारे में कहा जाता है कि यह दुनिया की सबसे प्राचीन पर्वतों में एक है। फरीदाबाद में भी अरावली का अच्छा हिस्सा है लेकिन लगातार बढ़ता प्रदूषण और बिगड़ता पर्यावरण का संतुलन धरती के सुरक्षा कवच को नुकसान पहुंचा रहा है। इससे सूरज से निकलने वाली हानिकारक किरणें सीधे हम तक पहुंच रही हैं, जिसके चलते कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ ही रहा है, वनस्पतियों और अनाज के उत्पादन भी इससे प्रभावित हो रहे हैं।

हम सभी पानी के बारे में सुनते रहते हैं कि कुछ सालों के बाद यह विलुप्त हो जाएगा लेकिन आपको बता दें खासकर जब अरावली पर्वत शृंखला को हो रहे नुकसान का असर फरीदाबाद पहले ही झेल रहा है और तो पर्यावरण को सहेजने की जरूरत और बढ़ जाती है। ताकि, प्रदूषण पर लगाम लगाने के साथ ही हम अरावली संरक्षित करने में अपना योगदान दे सकें।

जानिये क्यों अरावली में अवैध निर्माण, ज़िंदगी और मौत का खेल बनता जा रहा है

अरावली में जिस प्रकार लगातार अवैध निर्माण हो रहा है उसको देख कर यह कहना गलत नहीं होगा कि कुछ दिनों में पहाड़ी खत्म हो जाएगी। फरीदाबाद एक औद्योगिक शहर है। यहां पर सबसे ज्यादा फैक्ट्रियां हैं। एक ओर इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से निकलने वाले धुएं से प्रदूषण भी बढ़ रहा है। वहीं, दूसरी ओर पेड़ों की अंधाधुंध कटाई जारी है। अरावली से हरियाली का दायरा सिकुड़ता जा रहा है।

जानिये क्यों अरावली में अवैध निर्माण, ज़िंदगी और मौत का खेल बनता जा रहा है

हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक अरावली को लेकर चिंतित है लेकिन इस से लोगों को फरक नहीं पड़ता है। हमें क्लोरोफ्लोरो कार्बन के उत्सर्जन को कम करना होगा। सीएफसी का इस्तेमाल एसी, फ्रिज, कंप्यूटर, फोन में इलेक्ट्रॉनिक सर्किट बोर्ड्स को साफ करने, गद्दों के कुशन, फोम बनाने व पैकिंग सामग्री में होता है।

अवैध निर्माण और अवैध खनन से अरावली खोखली होती जा रही है। यदि हम दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र की बात करें तो इस पहाड़ी का सबसे ऊंचा हिस्सा नारनौल के पास ढौसी का पहाड़ है जिसकी ऊंचाई 3840 फीट है। अरावली पर्वत का दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, नूंह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, दादरी एवं भिवानी जिलों में फैलाव है। नारनौल के पास ग्रेनाइट के पहाड़ पर ही तो च्यवन ऋषि ने च्यवनप्राश का निर्माण स्थानीय उपलब्ध जड़ी बुटियों से किया था।

जानिये क्यों अरावली में अवैध निर्माण, ज़िंदगी और मौत का खेल बनता जा रहा है

अगर हम सतर्क नहीं हुए, जागरूक नहीं हुए तो अरावली बहुत ही जल्द नष्ट हो जाएगी। इस कटु सत्य को स्वीकार करना ही होगा यदि अरावली की रक्षा नहीं की गई तो दिल्ली-एनसीआर नहीं बचेगा। यह क्षेत्र सभ्यता के विकास की धरोहर है।

Latest articles

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के...

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में...

More like this