HomeFaridabadटाउन पार्क बना ठेका, शहीद स्मारक के पास बैठकर गुलछर्रे उड़ा रही...

टाउन पार्क बना ठेका, शहीद स्मारक के पास बैठकर गुलछर्रे उड़ा रही हैं फरीदाबाद की लडकियां

Published on

स्मार्ट सिटी फरीदाबाद के युवा शहर को बर्बाद करने पर आमादा हैं। फरीदाबाद के बहुप्रसिद्ध टाउन पार्क में आज कुछ लडकियां शराब का सेवन करती हुई मिली। यह लडकियां शहीद स्मारक के पास बैठकर मदिरा पान कर रही थी और मना किये जाने पर वह विरोध करने लगी।

यह तीनों लडकियां फरीदाबाद की निवासी हैं। इनमे से 2 युवतियां संजय कॉलोनी की निवासी हैं और यहीं फरीदाबाद में नौकरी भी करती हैं। शहीद स्मारक के पास बैठकर यह शराब का सेवन कर रही थी। आपको बता दें कि इन लड़कियों के पास प्लास्टिक के गिलास थे जिनमे शराब डाली हुई थी।

टाउन पार्क बना ठेका, शहीद स्मारक के पास बैठकर गुलछर्रे उड़ा रही हैं फरीदाबाद की लडकियां

साथ ही साथ आपको बता दें की इन लड़कियों के साथ एक लड़का भी मौजूद था जो कैमरा देखकर भाग गया और इन लड़कियों से अलग हो गया। शहीद स्मारक पर सभी शहीदों की शहादत को सलाम करते हुए उनके नाम गाड़े गए हैं।

ऐसे में लड़कियों का स्मारक के पास बैठकर शराब पीना शहीदों का अपमान है। जब लड़कियों से कहीं और जाकर दावत करने की बात की गई तब वह उखाड़ गई और झड़प करने लगी।
शहर के सबसे बड़े उद्यान टाउन पार्क के हाल ज्यादा अच्छे नहीं हैं।

टाउन पार्क बना ठेका, शहीद स्मारक के पास बैठकर गुलछर्रे उड़ा रही हैं फरीदाबाद की लडकियां

जिस तरीके से पर्यटक अपना समय व्यतीत करने टाउन पार्क आते हैं उस तरीके से इस पार्क का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। फरीदाबाद क्षेत्र में बहुत से ऐसे युवा हैं जो पार्क परिसर में जाकर शराब का सेवन करते हैं।

टाउन पार्क बना ठेका, शहीद स्मारक के पास बैठकर गुलछर्रे उड़ा रही हैं फरीदाबाद की लडकियां

शराब सेवन के बाद वह पार्क में कूड़ा फैलाते हैं और गंदगी का वितरण करते हैं। ऐसे में टाउन पार्क में मौजूद सुरक्षा प्रणाली पर भी सवाल उठते हैं। जब पार्क में बैठकर शहर के युवा मदिरा पान करते हैं और अभद्र काम करते हैं ऐसी स्थिति में पार्क परिसर में देख रेख क्यों नहीं की जाती ?

अगर प्रशासन द्वारा आला कदम नहीं उठाए गए तो वह दिन भी दूर नहीं जब क्षेत्र के सबसे बड़े पार्क में महज गंदगी के कुछ और देखने को नहीं मिलेगा।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this