Categories: Government

हरियाणा हमेशा से अमर वीरो की शहादत से जाने वाला राज्य रहा है। डीसी फरीदाबाद

उपायुक्त यशपाल ने हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस के अवसर पर सेक्टर-12 युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश की रक्षा के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। शहीदों के प्रति कृतज्ञता जाहिर करते हुए उपायुक्त ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि शहीदों का सम्मान युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। उपायुक्त यशपाल ने कहा कि शहीदों की गौरवगाथाएं हमें अपनी समृद्ध विरासत की सदैव याद दिलाएंगी। उनकी कुर्बानी सदैव युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगी। देश के उन शूरवीरों को कभी नहीं भुलाया जा सकता, जिन्होंने अपनी शहादत देकर देश की माटी का कर्ज अदा किया। ऐसे वीरों को सम्मान देते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलकर देश को तरक्की के रास्ते पर ले जाने का संकल्प हम सभी को लेना चाहिए।

हरियाणा हमेशा से अमर वीरो की शहादत से जाने वाला राज्य रहा है। डीसी फरीदाबाद

गौरतलब है कि 23 सितम्बर का दिन 1857 में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक अमर शहीद राव तुलाराम की शहादत पर हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। राव तुलाराम का जन्म 1825 को रामपुरा जिला रेवाड़ी मेंं राव पूर्ण सिंह के घर हुआ था। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान राव तुलाराम ने अंग्रेजी हुकूमत के विरूद्ध मोर्चा संभालते हुए संघर्ष किया और आजादी की आवाज को बुलंद करने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बुधवार को जिला के सभी महान विभूतियों, अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर प्रशासन की ओर से माल्यार्पण कर नमन किया गया।

हरियाणा पुलिस की टुकड़ी ने भी शहीदों को सलामी दी। इस अवसर पर फरीदाबाद के एसडीएम जितेन्द्र कुमार, जिला सैनिक बोर्ड के सचिव आर.के. शर्मा, जिला रेडक्रॉस सचिव विकास कुमार, विजेन्द्र कुमार, विनोद शर्मा, दलबीर सिंह सहित अनेक पूर्व सैनिक भी मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago