Categories: Crime

क्राईम ब्रांच सेक्टर85 को मिली कामयाबी, डकैती की कौशिश करने वाले 5 आरोपी मोके पर गिरफ्तार

फरीदाबादः क्राईम ब्रांच सै0 85 ने सराहनीय कार्य करते हुए डकैती की कोशिश करने वाले 5 आरोपियों को दबौचा है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच सै0 85 को सूचना मिली थी कि 5 नौजवान लडके सै0 88 मास्टर रोड पर डकैती करने की फिराक में घूम रहे है। जिसपर प्रभारी क्राईम ब्रांच सै0 85 उप निरीक्षक सुमेर सिंह ने टीम तैयार कर सै0 88 मास्टर रोड की तरफ रवाना हुए। मास्टर रोड पर पहुॅचने के बाद क्राईम ब्रांच की टीम ने आरोपियों को पकडने की अपनी योजना के अनुसार किसी गाडी का आने का इंतजार किया।

क्राईम ब्रांच सेक्टर85 को मिली कामयाबी, डकैती की कौशिश करने वाले 5 आरोपी मोके पर गिरफ्तार

मौके पर एक पिकअप गाडी आई जिसके पीछे क्राइम ब्रांच की टीम ने अपनी गाडी को चलाया। क्राईम ब्रांच ने सूझबुझ दिखाते हुए अपनी गाडी की लाल बती बंद कर दी ताकि रोड पर आगे खडे बदमाशो को पुलिस की भंनक भी ना लगे। क्राईम ब्रांच 85 की टीम के आगे चल रही पिकअप गाडी जब एम.वी.एन स्कूल मास्टर रोड सै0 88 के नजदीक पहुॅची तो बदमाशों ने पिकअप को रूकवाने के लिए उसको पिस्तौल और डंडे दिखाए।

लेकिन पिकअप ड्राईवर ने अपनी सूझबुझ दिखाते हुए कट मारकर गाडी को भगा ले गया। पिकअप के पीछे चल रही क्राईम ब्रांच की टीम ने अपनी मुस्तैदी दिखाते हुए सभी 5 आरोपियों को डकैती की कोशिश को अंजाम देने के जुर्म में मौके पर ही धर दबौचा।

गिरफतार आरोपीः-

  1. सुनिल पुत्र अशोक निवासी धोलपुर राजस्थान हाल निवासी संत नगर ओल्ड फरीदाबाद।
  2. रामकुमार पुत्र अशोक निवासी धोलपुर राजस्थान हाल निवासी संत नगर ओल्ड फरीदाबाद।
  3. देवेन्द्र पुत्र बैनी निवासी गांधी कालोनी एन.आई.टी फरीदाबाद।
  4. सागर पुत्र ओमपाल निवासी जिला हरिद्धार उतराखंड, हाल निवासी एन.आई.टी फरीदाबाद।
  5. गुरूविन्द्र पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी गांधी कालोनी एन.आई.टी फरीदाबाद।

क्राईम ब्रांच टीम ने गिरफतार किए गए आरोपियों के खिलाफ थाना खेडीपुल में आई.पी.सी की धारा 399, 402, एवं 25-54-59 आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है।

पूछताछ पर क्राईम ब्रांच की टीम ने आरोपियों से फरीदाबाद शहर में की गई चोरी की 7 वारदात भी सुलझाई है। पुलिस ने आरोपियों से थाना एस.जी.एम नगर की 2, खेडीपुल की 1, ओल्ड फरीदाबाद की 3, एन.आई.टी की 1 वारदात सुलझाई गई है। आरोपियों ने उपरोक्त सभी 7 वारदातों को वर्ष 2019, 2020 में अंजाम दिया था।

आरोपियों ने बताया कि वह सभी दोस्त है सभी स्मैक का नशा करते है नशे के चलते आरोपियों की आपस में दोस्ती हो गई थी। रात के समय जहा जगह मिलती रोड, फूटपात इत्यादि पर ही सो जाते है।

पुलिस ने आरोपियों से डकैती की कौशिश के दौरान मौके से एक देशी कटटा 312 बौर, 3 लोहा पाइप, 1 डंडा और 1 टाॅर्च और दो वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल बरामद किया है,, ,इसके अलावा चोरी की वारदात को सुलझाते हुए 14500/-रू0 कैश, 4 टायर रिम के साथ, 1 ई.सी.एम, 2 बैटरी जनरेटर बरामद किए हैं। आरोपियों को आज अदालत में पेश कर जेल भेजा गया ।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

3 weeks ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

12 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

12 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

12 months ago