विराट कोहली, मिलिंद सोमन से संवाद करते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों को किया जागरूक

फिट इंडिया अभियान की पहली वर्षगांठ के मौके पर पीएम मोदी ने भारतीय क्रिक्रेट टीम के कप्तान विराट कोहली, अभिनता मिलिंद सोमन और मशहूर डायटीशियन रुजुता दिवेकर के अलावा ऐसे कई लोगों से संवाद किया, जो कहीं न कहीं फिटनेस को लेकर लोगों के लिए रोल मॉडल की तरह काम करते हैं। पीएम मोदी ने स्वस्थ जीवनशैली के अपने विचार के बारे में बात की और एक स्वस्थ दिनचर्या के गुणों को लेकर चर्चा की।

बता दें, ये खास संवाद कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित किया गया। जिसमें पीएम मोदी के अलावा सभी फिटनेस गुरुओं ने फिट रहने के मंत्र दिए। यही नहीं, अपनी फिटनेस यात्रा के अनुभव भी साझा किए।

विराट कोहली, मिलिंद सोमन से संवाद करते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों को किया जागरूक

स्वस्थ जीवन पर पीएम के विचार

यही नहीं, इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वस्थ जीवन के महत्व पर अपने विचार रखे। इसके अलावा हमेशा योग पर ध्यान देने वाले पीएम मोदी ने स्वस्थ्य रहने के सुझाव दिए। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, लोगों को शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ मानसिक फिटनेस का भी ख्याल रखना होगा। उन्होंने कहा कि आज की चर्चा से हर क्षेत्र के लोगों को प्रेरणा मिलेगी। आज मैं सभी देशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। फिटनेस को लेकर लोगों की मानसिकता में बदलाव आया है और योग जीवन का हिस्सा बन रहा है।

बता दें, देश में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के मकसद से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पिछले साल ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ की शुरुआत की गई थी। जिसके तहत पिछले एक साल में देश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। जैसे.. ‘द फिट इंडिया फ्रीडम रन’, ‘प्लॉग रन’, ‘साइक्लोथॉन’, ‘फिट इंडिया वीक’, ‘फिट इंडिया स्कूल सर्टिफिकेट’।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago