Categories: Life Style

यदि हिमाचल प्रदेश जाने का बना रहे है मन, दो बाते जान ले वरना सफर होगा मुश्किल भरा

जहां पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। वहीं धीरे- धीरे सब अनलॉक हो रहा है। धार्मिक स्थल, पर्यटक स्थल ट्रेन, बस सब खुल रहे है। लंबे समय से देश में लगे लॉकडाउन के बाद से लोग घरों में रहकर उब गए है। कई लोग अब बाहर घूमने का प्लान बना रहे है। कुछ लोग तो इस महामारी में ही घूमने निकल पड़े है लेकिन अभी भी ऐसे कई पर्यटक स्थल है जिसे पूरी तरह से नहीं खोला गया है। जिसको को लेकर पर्यटकों में मायूसी छाई हुई है।

चलिए आपको बता दे हिमाचल प्रदेश के बारे में जहां हमेशा पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रहती है लेकिन आप अगर इस महामारी में हिमाचल घूमने का प्लान बना रहे है तो हिमाचल के बारे में पूरा जान लीजिए ताकि आपको दिक्कत न हों। जी हां हिमाचल प्रदेश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते जहां सरकार ने बॉर्डर खोल दिए हैं। सरकार ने टूरिस्ट एक्टविटी को बढ़ावा देने के लिए अब पुरानी शर्तें भी खत्म कर दी है।

यदि हिमाचल प्रदेश जाने का बना रहे है मन, दो बाते जान ले वरना सफर होगा मुश्किल भरा

ऐसे में अब टूरिस्ट बिना रोक टोक के सूबे में आ जा सकते हैं, लेकिन स्पीति वैली में टूरिस्ट एक्टिविटी पर रोक रहेगी। स्थानीय स्पीति टूरिज्म सोसाइटी ने यह फैसला लिया है। हालांकि, यहां दो जगहों को अभी बंद ही रखा गया है। आपको बताते हैं कि फिलहाल हिमाचल में दो जगहों को बंद रखने का फैसला किया गया है और ये रोक कब तक जारी रहेगी चलिए जानते है।

स्पीति घाटी ऐसी जगह है जहां हिमाचल में आने वाले लोग सबसे ज्यादा घूमने जाते हैं। स्पीति टूरिज्म सोसाइटी ने निर्णय लिया है कि स्पीति घाटी को इस पूरे साल बंद रखा जाएगा, खासतौर से जीप सफारी, पैकेज टूर, ट्रेकिंग और कैंपिंग जैसे किसी भी तरह के टूरिज्म एक्टिविटी पर 31 अक्टूबर 2020 तक रोक जारी रहेगी। दरअसल स्पीति में सीमित मेडिकल सुविधाएं, अंडरडेवलप इंफ्रस्ट्रक्चर और ठंड के सीजन को देखते हुए इसे कोरोनाकाल में पर्यटकों के लिए बंद किया गया है। क्योंकि जैसे-जैसे सर्दी बढ़ेगी, हालात मुश्किल होंगे।

वहीं स्पीति घाटी के अलावा किन्नौर को भी 1 नवंबर तक पूरी तरह बंद रखने का फैसला किया गया है। यहां एक नवंबर तक सभी टूरिज्म एक्टिविटी पर रोक रहेगी। ये घोषणा किन्नौर होटल एसोसिएशन द्वारा की गई है। एसोसिएशन द्वारा एक पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। तो अगर आप छूट्टीयां मनाने हिमाचल जा रहे है तो इन बातों का खास ध्यान रखें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago