HomeCrimeऐसा विवाद कही नही सुना होगा,कूड़े कचरे को लेकर चली गोलियाँ

ऐसा विवाद कही नही सुना होगा,कूड़े कचरे को लेकर चली गोलियाँ

Published on

फरीदाबाद। बंधवाड़ी कूड़ा निस्तारण संयंत्र का कचरा उठाने के लिए दो गुटों में दबंगई के दौरान गोलीबारी हुई। इसमें गैंगेस्टर मांगरिया ने एक वकील के सिर पर गोली मार दी, तो मांगरिया गुट के एक व्यक्ति को भी गोली लगने की सूचना है।

ऐसा विवाद कही नही सुना होगा,कूड़े कचरे को लेकर चली गोलियाँ

सूत्रों के अनुसार बंधवाड़ी कूड़ा निस्तारण संयंत्र का कचरा उठाने के लिए दो गुटों में तनातनी चल रही है।दोनों ही गुट फरीदाबाद के मांगर गांव के हैं।इनमें एक गुट मनोज मांगरिया का है।

जिला अदालत में 2013 के दौरान शशि नागर की गोली मारकर हत्या की गई थी। इस आरोप में मुख्य आरोपी मनोज मांगरिया को उम्रकैद की सजा मिली थी।इन दिनों मनोज मांगरियो पैरोल पर आया हुआ है।

इस गोलीबारी में मांगर निवासी हरिंदर हरसाना और मनोज हरसाना नाम के दो भाई घायल हुए हैं।पेशे से वकील हरिंदर के सिर में गोली छूते हुए निकली और बचाव हो गया।जबकि मनोज हरसाना गोली लगने से घायल हो गया और उसे आईसीयू में भर्ती करवाया गया है।

ऐसा विवाद कही नही सुना होगा,कूड़े कचरे को लेकर चली गोलियाँ

घायल हरिंदर ने मीडिया को बताया कि बंधवाड़ी संयंत्र का कचरा उठाने का ठेका उनके भाई मनोज हरसाला ने हासिल किया था। इसके बाद से मनोज मांगरिया खफा है।

उन्होंने बताया कि मनोज मांगरिया चाहता है कि या तो वह यह ठेका हासिल कर ले और मनोज हरसाना उसके नीचे काम करता रहे या फिर उन्हें हफ्ता दे।

हरिंदर हरसाना ने कहा कि उनके भाई को ये दोनों मांगें मंजूर नहीं थीं। इसलिए शुक्रवार की सुबह वह और उसका भाई मनोज हरसाना संयंत्र में कचरा उठान की निगरानी कर रहे थे, तो वहां मनोज मांगरिया अपने कुछ लोगों के साथ पिस्तौल और डंडे लेकर पहुंचा।

ऐसा विवाद कही नही सुना होगा,कूड़े कचरे को लेकर चली गोलियाँ

हरसाना के अनुसार मनोज मांगरिया ने उन पर फायरिंग कर दी, जिसमें उनका भाई मनोज ज्यादा घायल हुआ और एक गोली उनके सिर को छूती हुई निकल गई।

सूचना है कि मनोज मांगरिया गुट के मोहित नामक युवक को भी गोली लगी है। उसका आरोप है कि हरसाना गुट ने हमला किया है।

एसीपी क्राइम अनिल कुमार का कहना है कि दोनों गुटों के दो लोगों को गोलिया लगी हैं। शिकायत लेकर मामले की जांच की जा रही है। मनोज मांगरिया की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this