HomeFaridabadआढ़तियों को 500 करोड़ का चूना लगा कर विदेश फरार हुए व्यापारी,...

आढ़तियों को 500 करोड़ का चूना लगा कर विदेश फरार हुए व्यापारी, जानें पूरी खबर

Published on

महामारी के इस दौर में आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया वाली स्थिति उत्त्पन हो गयी है जिसका सामना भारत को ही नहीं बल्कि पुरे विश्व को करना पड़ रहा है। पर ऐसी स्थिति में जहां रोज़ मर्रा के खर्चे उठाना भी आम आदमी पर भारी पड़ रहा है वहां आढ़तियों की हालत इससे भी बुरी है।

केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत 3 बिल लोक सभा और राज्य सभा से पारित किये गए हैं जिसके बाद संभावना है कि यह एक्ट भी जल्द ही बनेंगे। इन बिलों पर सियासत गर्मायी हुई है तो दूसरी ओर किसान भाई और आढ़ती भी काफी गुस्से में हैं।

आढ़तियों को 500 करोड़ का चूना लगा कर विदेश फरार हुए व्यापारी, जानें पूरी खबर

हरियाणा के अनाज मंडी से ऐसी एक खबर सामने आयी है जिसने आढ़तियों की चिंता और भी बढ़ा दी है। आढ़तियों को व्यापारियों के पास करोड़ों रुपये डूबने का भी मलाल है। 4 साल में 500 करोड़ रुपये मारकर व्यापारी विदेश फरार हो चुके हैं।

आढ़तियों को 500 करोड़ का चूना लगा कर विदेश फरार हुए व्यापारी, जानें पूरी खबर

इससे पहले भी कई वर्षों में लगभग 2000 करोड़ का चूना व्यापारियों ने आढ़तियों को लगाया है। अनाज मंडी आढ़ती सरकार से काफी नाराज़ चल रही है और उनकी नाराज़गी जायज़ इसलिए भी है क्यूंकि आढ़तियों को उनकी राशि व्यापारियों से दिलाने में कोई मदद नहीं की गई।

आढ़तियों को 500 करोड़ का चूना लगा कर विदेश फरार हुए व्यापारी, जानें पूरी खबर

अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के चेयरमैन रजनीश चौधरी ने बताया कि सरकार ने इस मामले में लापरवाही से काम लिया। चौधरी का कहना है कि करोड़ों रुपये मारने वाले व्यापारियों के खिलाफ एफआईआर भी उनके विदेश भागने के बाद दर्ज करवाई जिसका अब कोई फायदा नहीं।

आढ़तियों को 500 करोड़ का चूना लगा कर विदेश फरार हुए व्यापारी, जानें पूरी खबर

इतना ही नहीं, चौधरी कहना है कि सरकार से कई बार व्यापारियों के पास डूबा करोड़ों रुपये दिलाने की गुहार लगाई, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। दागी व्यापारियों के पासपोर्ट भी दर्ज नहीं किए गए पर सरकार इस मामले में कोई भी कार्यवाई करने से अपना पल्ला झाड़ लेती है। अनेक व्यापारी दुबई व अन्य देशों में जमे हैं जिन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही जो आढ़तियों के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
Written By- MITASHA BANGA

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this