HomePolitics64 गांवो को नगर निगम में लाने पर हरियाणा सरकार पर जमकर...

64 गांवो को नगर निगम में लाने पर हरियाणा सरकार पर जमकर बरसी कुमारी सैलजा

Published on

हरियाणा सरकार ने 64 गावों को नगर निगम का हिस्सा बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है जिसके मुताबिक़ गुरुग्राम के 38 और फरीदाबाद के 26 शामिल करने का प्रावधान है।

खट्टर सरकार का कहना है कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्यूंकि जो गांव पहले निगम का हिस्सा न होने के कारण निगम द्वारा मुहैया करवाई जाने वाली सेवाओं और सुविधाओं का लाभ नहीं उठा सकते थे, वे अब नगर निगम का हिस्सा बनाने के बाद सभी सुविधाओं का भरपूर लाभ उठा सकेंगे। साथ ही, निगम यह सुनिश्चित करेगा कि इन गावों में किसी प्रकार की पानी एवं बिजली की तंगी न हो।

64 गांवो को नगर निगम में लाने पर हरियाणा सरकार पर जमकर बरसी कुमारी सैलजा

विपक्ष ने सरकार के इन दावों को झूठा और खोखला बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी 64 गांवों को निगम में शामिल करने का विरोध करती है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी सैलजा का मानना है कि राज्य सरकार पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ रहा है और सरकार सच उजागर करने से घबराती है।

साथ ही कुमारी सैलजा ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार को राज्य में सबसे पहले गठित हुए फरीदाबाद नगर निगम की आर्थिक स्थिति जनता से समक्ष स्पष्ट करनी चाहिए। सैलजा ने तो यहां तक कहा कि किसानों के साथ साथ ग्रामीणों की भी दिक्कत्तें बढ़ा रही है भाजपा सरकार।

64 गांवो को नगर निगम में लाने पर हरियाणा सरकार पर जमकर बरसी कुमारी सैलजा

बता दें कि पहले भी फरीदाबाद के कुछ गांव नगर निगम में शामिल किए गए थे उनकी स्थिति में भी कुछ ख़ास सुधार नहीं है। जो गाँव नगर निगम में शामिल किए गए थे वो पहले की तरह आज भी बदहाल हैं। कुछ ऐसा ही हाल गुरुग्राम के गावों का भी है जहां नगर निगम में शामिल गांवों की पंचायतों में जमा भूमि मुआवजे की राशि भी लगातार कम हो रही है।

विपक्ष का मानना है कि जब दोनों ही राज्यों के गावों की स्थिति में सुधार नहीं है तो भाजपा किस बुनियाद पर अन्य 64 गावों को निगम में शामिल करने का प्रस्ताव पेश कर रही है।

Written By- MITASHA BANGA

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this