HomeFaridabadलॉक डाउन में सामाजिक संगठनों एवम् सरकार के मेल जोल से जरूरतमंदो...

लॉक डाउन में सामाजिक संगठनों एवम् सरकार के मेल जोल से जरूरतमंदो तक पहुंच रहा खाना ।

Published on

देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। लाकडाउन के चलते गरीब, मजदूर व असहाय लोगों को रोज के भोजन के लाले पड़े हुए हैं। ऐसे में सरकार के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठन इन लोगों को भोजन कराने में जुटे हुए हैं।

इसी कड़ी में बन्नुवाल बिरादरी फरीदाबाद (रजि.) द्वारा गत दिवस अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर बिरादरी के मुख्य सरपरस्त पीर जगन्नाथ का आशीर्वाद लेते हुए 101 लीटर दूध व 250 लोगों का तैयार भोजन स्थानीय बीके चैक पर जरूरतमंद लोगों में आवंटित किया गया। इस सेवा कार्य में सरपरस्त कंवल खत्री, प्रधान लोचन भाटिया, जोगिंदर चावला, दर्शन भाटिया-रेडक्रास, राजेंद्र भाटिया 3डी, प्रमोद भाटिया, बब्बू भाटिया तथा सचिन खत्री परिवार सहित शामिल हुए।

लॉक डाउन में सामाजिक संगठनों एवम् सरकार के मेल जोल से जरूरतमंदो तक पहुंच रहा खाना ।

इस मौके पर आयोजकगणों ने कहा कि गरीबों व जरूरतों की मदद करने से बड़ी कोई समाजसेवा नहीं है। इसी के तहत वे सभी जरूरतों की मदद करने को हमेशा प्रयासरत रहते हैं। नर सेवा ही नारायण सेवा है। इसलिए सभी समर्थ व्यक्ति असहाय व्यक्तियों की मदद अवश्य करें। उन्होंने लोगों से अपील की कि जागरूकर रहकर ही कोरोना पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि संकट के इस दौर में प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और हर समय देशसेवा के लिए तैयार रहना चाहिए।

इस मौके पर बब्बू भाटिया ने सरकार व प्रशासन से अपील की कि वह गरीब लोगों के साथ-साथ मध्यम परिवारों की ओर भी ध्यान दें। ये लोग भी लाकडाउन में भारी परेशान हैं क्योंकि ये लोग न तो किसी के सामने हाथ फैला सकते हैं और न ही सरकार द्वारा इन्हें किसी प्रकार की मदद मिलती है इसलिए ये इस संकटकाल में बेहद कठिन परिस्थितियों में समय गुजार रहे हैं।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this