दो लड़कियों को हुआ प्यार, मंदिर में शादी कर पति-पत्नी बनकर पहुंची थाने

समलैंगिक कानून को देश में इजाजत मिलने के बाद अब लोग खुलकर अपने रिश्ते को शादी के बंधन में बांध रहे हैं। कानपुर में भी दो लड़कियों ने एक साथ जिंदगी बिताने का फैसला कर लिया है। जी हां, कानपुर में दो युवतियों ने आपस में शादी कर ली।

शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के गुंजन विहार के एक मंदिर में दोनों युवतियों ने आपस में विवाह की रस्मों को पूरा किया और फिर एक कमरा लेकर साथ रहने का फैसला किया। लोगों को मामला पता लगने के बाद चर्चा का विषय बना हुआ है। देखिए एक रिपोर्ट

दो लड़कियों को हुआ प्यार, मंदिर में शादी कर पति-पत्नी बनकर पहुंची थाने

जब दुनियाभर के समाजों का अध्यनन किया जाता है तो भारतीय समाज के बारे में ये कहा जाता है कि, वो पुरूष प्रधान समाज है तो क्या इस पुरूष प्रधान समाज से लड़कियों का भरोसा कुछ इस कदर उठ चुका है कि वो अपने जीवन साथी के रूप में किसी पुरूष को ना चुनकर किसी लड़की को ही चुन रही हैं।

ये सवाल भले ही किसी फिल्म की याद दिला रहा हो लेकिन, कानपुर में इस अनोखी समलैंगिक शादी ने इस पुरूष प्रधान समाज पर लड़कियों की बढ़ती असुरक्षा को लेकर सवाल जरूर खड़ा कर दिया है।

Photo by Yan Krukov on Pexels.com

इन लड़कियों ने बीते 25 अगस्त को बिठूर के एक मंदिर में 7 जन्मों का रिश्ता जोड़ लिया। उन्होंने ना केवल एक-दूसरे को बरमाला पहनाई बल्कि, सिंदूर लगाकर एक-दूसरे को मंगलसूत्र भी पहनाया हैरान करने वाली एक और बात सामने आई। कीर्ति और नंदनी ने पुलिस के सामने कहा,

‘हमें लड़कों से नफरत है लड़के बिल्कुल भी पसंद नहीं है।

कीर्ति ने कहा, ‘मेरे परिवारवालों ने मेरी शादी कराई थी। वह लड़का मेरे साथ मारपीट करता था। नशे की हालत में मुझे प्रताड़ित करता था। इस वजह से मुझे लड़कों से नफरत हो गई है।

Photo by Wendy Wei on Pexels.com

दरअसल, कानपुर की रहने वाली दो सहेलियों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर आपस में शादी तो कर ली लेकिन, दोनों लड़कियों के परिवारवालों को ये बात नागबार गुजरी। जहां परिजनों ने चौकी में जमकर हंगामा किया। यही नहीं, लड़कियों ने परिवार के साथ जाने से इनकार कर दिया।

दोनों लड़कियों ने मंदिर में शादी की और किराए का मकान लेकर अलग रहने लगी हैं। उनका कहना है कि हम दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से शादी करने का अधिकार है। लड़कियों का कहना है, अब हम दोनों अलग नहीं रह सकते है यदि हमे अलग करने का प्रयास किया तो, दोनों लोग अपनी जान दे देगें।

Photo by Monstera on Pexels.com

बता दें कि, बर्रा थाना क्षेत्र स्थित गुजंन विहार में रहने वाली कीर्ती तिवारी और पड़ोस में रहने वाली नंदनी गौतम का एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ही परिवारों को उनके प्रेम प्रसंग की जानकारी थी। हालांकि, परिवारवाले शादी को राजी नहीं थे। कीर्ती के परिवारवालों ने उसकी शादी 23 जनवरी 2019 को बर्रा सात में रहने वाले शंकर शुक्ला से कर दी थी।

बेशक भारत में समलैंगिक संबंधों को कानूनी मान्यता मिल गई है लेकिन, सामाजिक रूप से ऐसे रिश्ते को मान्यता मिलने में अभी काफी वक्त लगेगा। दोनों के रिश्तों को परिवारों की मंजूरी नहीं मिली है क्योंकि, परिजनों को समाज का डर सता रहा है।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago