HomeUncategorizedये तो हद ही हो गई, पति को पत्नी की कंघी करना...

ये तो हद ही हो गई, पति को पत्नी की कंघी करना पड़ा भारी, पति-पत्नी को उठा ले गई पुलिस

Published on

ये तो हद ही हो गई, पति को पत्नी की कंघी करना पड़ा भारी, पति-पत्नी को उठा ले गई पुलिस। जी हां, ये बात बिल्कुल सच है। लेकिन ये ख़बर मुस्लिम देश कुवैत की है। जहां एक पति अपनी पत्नि के बालों में कंघी कर रहा था और इसका विडियो में भी दोनों की तरफ से बनाया गया और फिर ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।

अब जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वैसे ही वीडियो देखकर वहां की लोकल पुलिस हरकत में आ गई और जानकारी जुटाकर उन्हीं पति-पत्नि के घर पहुंच गई और दोनों को गिरफ्तार कर ले गई। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन सा अपराध होता है। जो पति अपनी ही पत्नी की कंघी करदे तो क्या ये भी अपराध है क्या। तो सुनिए पुरी ख़बर सुनिए, मामला कुवैत का है जहां पुलिस ने कपल के साथ अनैतिक कार्य करने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार किया है।

ये तो हद ही हो गई, पति को पत्नी की कंघी करना पड़ा भारी, पति-पत्नी को उठा ले गई पुलिस

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कवैत एक मुस्लिम देश है। बताया गया है कि महिला का पति देश के अल्पसंख्यक समाज से ताल्लुक रखता है जिसे देश का नागरिक नहीं समझा जाता है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने शादीशुदा कपल के घर जाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बताया यह जा रहां हैं कि वीडियो में महिला अरबी में कुछ गन्दे कमेन्ट करती भी दिख रही है। पुलिस ने 21 जनवरी को पति-पत्नी को गिरफ्तार किया था। देश के कड़े शिष्टाचार कानून के उल्लंघन के मामले में पुलिस अब कपल की जांच कर रही है।

कुवैत की स्थानीय पुलिस का कहना है कि वे कंजर्वेटिव कुवैत समाज के नियमों को तोड़ने नहीं देंगे और ऐसे मामलों में आपराधिक कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि कुवैत में बिदून समाज के एक लाख लोग रहते हैं, लेकिन सरकार इन्हें नागरिकता देने से इनकार करती रही है। इस वजह से ये लोग स्टेटलेस यानी कि बिना किसी देश की नागरिकता के ही यहां रहते हैं। इसके अलावा कुवैत की सरकार बिदून लोगों को अवैध निवासी मानती हैं और उन्हें स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं दी जाती।

अब ऐसे में ये लोग वैसे ही परेशान रहते हैं क्योंकि इन्हे इन्हीं के अधिकारों से वंचित रखा जाता है। ज़रा सोचिए कि अगर आप जहां रहते हों वो देश आपको अपना ना माने और आपको मूलभूत सुविधाएं भी ना दे तो क्या आप वहां परेशान नहीं होंगे। और सबसे बड़ी बात ये कि अगर वहां आपको शिक्षा से अधिकार और स्वास्थ्य के अधिकार से भी वंचित रखा जाए तो सोचिए आप पर क्या बीतेगी। और इतने पर भी जब आप अपने परिवार के साथ खुश रहना चाहे तो भी आप वहां खुश नहीं रह सकते हैं क्योंकि इसी का जीता जागता उदाहरण यही ख़बर है जहां पति ने पत्नि के बालों में कंघी की और पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। सच में है तो हद ही।

Latest articles

फरीदाबाद की सड़कों पर नहीं जलती स्ट्रीट लाइट, अगर हो रोशनी तो कर्तव्य पथ पर बेधड़क चले महिलाएं।

यूं तो फरीदाबाद में महिला अपराध के खिलाफ काफी सकती है, लेकिन आज भी...

फरीदाबाद में नो एंट्री होने के बाद भी दौड़ रहे हैं भारी वाहन, नियमों का पालन नहीं, ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही।

ट्रैफिक पुलिस ने भले ही दिल्ली की तर्ज पर सुबह-शाम हैवी वाहनों के प्रवेश...

फरीदाबाद के पर्यावरण को दुरुस्त रखने के लिए, सरकार इस बार लगाएगी मॉनसून में पौधे, जाने पूरी खबर।

शहर के पर्यावरण को दुरुस्त रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाना...

More like this