पराली जलाना मतलब पंजाब और हरियाणा में वायु प्रदूषण को खतरनाक स्तर पर पहुँचाना,जानें कैसे

उत्तर भारत में पहले ही वायु प्रदूषण खतरे के स्तर पर रहता है। और तो और पराली जलाने की वजह से दिल्ली में हर साल वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच जाता है। दिवाली-दशहरा जैसे त्योहारों के समय में वायु प्रदूषण को नियंत्रण में रखने का ख़ास ख्याल रखना चाहिए। गाड़ियों का प्रदूषण, फैक्ट्रियों का धुआं और भी ऐसे अनगिनत कारण हैं जो वायु प्रदूषण बढ़ाते हैं। और फिर इन सबके बीच, पराली जलना वायु प्रदूषण को खतरे के स्तर पर पहुंचाता है।

पराली जलाना मतलब पंजाब और हरियाणा में वायु प्रदूषण को खतरनाक स्तर पर पहुँचाना,जानें कैसे

बीते दिन केवल पंजाब और हरियाणा में ही पराली जलाने के 700 से अधिक मामले सामने आये हैं। जिनसे मौसम विभाग और प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की चिंता बढ़ा दी है।

ये बहुत ही गंभीर मुद्दा है जिसका हल निकालना अत्यंत आवश्यक हो गया है। दरअसल, उत्तर भारत में पराली जलाने के कारण पैदा होने वाले वायु प्रदूषण से श्वसन संक्रमण का खतरा का काफी अधिक बढ़ रहा है। इतना ही नहीं, साथ ही इससे सालाना 30 अरब डॉलर का आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। पराली जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण के कारण एक्यूट रेसपिरेटरी इन्फेक्शन (एआरआई) का खतरा होता है। जिसमें पांच साल से कम उम्र के बच्चों में इस संक्रमण का खतरा सर्वाधिक होता है।

अमेरिका के इंटरनेशनल फूड पॉलिसी रिसर्च इंस्टिट्यूट और सहयोगी संस्थानों ने अपनी रिसर्च में इस बात की पुष्टि की है कि जिन सभी इलाकों में पराली जलाई जाती है, वहां के स्थानिय निवासियों में सांस लेने की तकलीफ से लेकर एक्यूट रेसपिरेटरी इन्फेक्शन होने की संभावना होती है जो उनके स्वास्थ्य के लिए एक बुरा संकेत है।

आईएफपीआरआई के रिसर्च फेलो और इस अध्ययन के सह लेखक सैमुअल स्कॉट ने कहा ‘वायु प्रदूषण पूरे विश्व के सभी देशों के लिए बड़ी समस्या के रूप में सामने आ रहा है। वायु की खराब गुणवत्ता दुनियाभर के लोगों के स्वास्थ्य को नुक्सान पहुंचाएगी।’

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago