HomeFaridabadनियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ हुई कड़ी कार्रवाई, काटा गया...

नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ हुई कड़ी कार्रवाई, काटा गया चालान

Published on

त्योहारों का सीजन आते ही यातायात पुलिस के तेवर सख्त हो गए हैं। इसे लेकर मंगलवार शाम 6 बजे से 8 बजे तक शहर में मौजूद तमाम बड़े चौराहों पर यातायात पुलिस चौकन्नी दिखाई दी। सड़कों पर जो नियम तोड़ते मिला, उसे रोककर चालान थमाया गया।

पुलिस द्वारा की जा रही इस कड़ी कार्रवाई को देख वाहन चालक भी काफी अलर्ट नजर आए। कुछ स्थानों पर वाहन चालक पुलिस से बचते दुसरे रास्तों से होकर अपने गंतव्य की ओर चलें, परन्तु अगले चौराहों पर तैनात यातायात पुलिस से वे बच नहीं सके।

नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ हुई कड़ी कार्रवाई, काटा गया चालान

पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने अपराधों पर अंकुश व सड़क हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस को अलर्ट रहकर यातायात नियमों का पालन कराने के आदेश दिए थे। एसपी जयपाल सिंह ने यातायात पुलिसकर्मियों की बैठक भी बुलाई थी।

बैठक के दौरान हर दिन दो घंटे अभियान चलाकर नियमों की अनदेखी करने वालो के खिलाफ सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए। यातायात प्रभारी एवं निरीक्षक राजीव कुमार की देख रेख में यह अभियान चलाया जा रहा है। यातायात थाना प्रभारी एवं पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि मंगलवार को चलाए गए अभियान में चालान की संख्या 305 पहुँचने के करीब हैं।

सफर करते समय मास्क लगाना है जरूरी

नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ हुई कड़ी कार्रवाई, काटा गया चालान

यातायात नियमों का पालन करने के अलावा अब सफर के दौरान मास्क लगाना भी अनिवार्य है। इसलिए वाहन चालकों को चाहिए कि वे यातायात नियमों का पालन करने के साथ साथ मास्क भी अनिवार्य तौर पर लगाए। एक निजी बस चालक ने बताया कि उसने मास्क नहीं लगाया था। इस कारण उसे 500 रूपये का चालान भी कटवाना पड़ा।

Latest articles

बल्लमगढ़ शहर का सबसे बड़ा पार्क होगा छोटा, कल्पना चावला सिटी पार्क की जमीन पर है विवाद!

हरियाणा पंजाब के हाई कोर्ट ने शहर के सबसे बड़े कल्पना चावला सिटी पार्क...

फरीदाबाद की सोसाइटी में भेजे जा रहे है गलत बिल, आरडब्लूए का कहना है कि सिर्फ कुछ लोगों को है दिक्कत।

प्रिंसेस पार्क सोसाइटी में एक गलत बिलिंग को लेकर रेजिडेंट और आरडब्ल्यूए आमने-सामने हैं।...

फरीदाबाद की यह स्पेशल बसें लेकर जाएंगी हिल्स स्टेशन, जानिए पूरी खबर।

इन दिनों हरियाणा रोडवेज की बसों से संबंधित कई खबरें सामने आ रही है।...

बल्लभगढ़ में 1 सप्ताह पहले बनी हुई सड़क लगी उखड़ने जाने पूरी खबर।

बल्लमगढ़ की आगरा नहर से लेकर तिगांव तक करीब 74 लाख खर्च करके बनाई...

More like this