HomeEducationहरियाणा में अब नहीं चलेगी प्राइवेट स्कूलों की मनमानी, 20 दिनों में...

हरियाणा में अब नहीं चलेगी प्राइवेट स्कूलों की मनमानी, 20 दिनों में बकाया फाइल निपटाने के आदेश

Published on

हरियाणा सरकार ने राज्य के प्राइवेट स्कूलों को मान्यता, अनुमति व अनापत्ति प्रमाण-पत्र देने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सरकार ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्राइवेट स्कूलों की सभी बकाया फाइलों को 20 दिन के अंदर निपटा दें।

हरियाणा के स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक की अध्यक्षता में एक बैठक में प्राइवेट स्कूलों की मान्यता, अनुमति व अनापत्ति प्रमाण-पत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

हरियाणा में अब नहीं चलेगी प्राइवेट स्कूलों की मनमानी, 20 दिनों में बकाया फाइल निपटाने के आदेश

इसके बाद प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्राइवेट स्कूलों के मान्यता, अनुमति व अनापत्ति प्रमाण-पत्र देने संबंधी सभी मामलों को केवल ऑनलाइन मोड से स्वीकार किया जाए, व्यक्तिगत फाइलों पर विचार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारियों को संबंधित स्कूल का निरीक्षण करके सभी दस्तावेजों को स्कूल शिक्षा निदेशालय में ई-ऑफिस अथवा ऑनलाइन माध्यम से भेजने के निर्देश दिए गए हैं। प्राइवेट स्कूलों के प्रबंधकों या मालिकों को न तो निदेशालय में और न ही जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में अटैंड किया जाएगा।

प्रवक्ता के अनुसार सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को राज्य के प्राइवेट स्कूलों के मान्यता, अनुमति व अनापत्ति प्रमाण-पत्र संबंधी जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने तथा बकाया सभी मामलों को निपटाने के निर्देश दिए गए हैं।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this