27 की उम्र में एक्ट्रेस मिष्टी मुखर्जी का निधन, कीटो डाइट लेने की वजह से बिगड़ गयी थी तबियत

2020 बॉलीवुड के लिए बुरा साल साबित हो रहा है। आए दिन किसी न किसी सेलेब्स की मरने खबर सुनने को मिलती है। कोई आत्महत्या करके तो कोई बीमारी की वजह से दुनिया को अलविदा कह दिया है। अब एक और बुरी खबर सामने आई है। जी हां एक और एक्ट्रेस ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। वाकई इतने कम उम्र में एक्ट्रेस का मर जाना सभी के लिए शॉकिंग है।

अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस मिष्टी मुखर्जी की मौत हो गयी हैं। बता दे कि किडनी फेल होने के कारण मिष्टी का निधन हुआ है।

27 की उम्र में एक्ट्रेस मिष्टी मुखर्जी का निधन, कीटो डाइट लेने की वजह से बिगड़ गयी थी तबियत

मिष्टी काफी लंबे समय से बीमार चल रही थी। अगर परिवार की बात करे तो उनके परिवार में एक भाई और मां है जिन्होंने मिष्टी की अतिंम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की है। मिष्टी की किडनी फेल होने का एक कारण कीटो डाइट भी थी।

कहा जा रहा है कि कीटो डाइट के कारण मिष्टी की तबीयत बिगड़ गई थी। वहीं मिष्टी की निधन के बाद उनके परिवार के तरफ से बयान सामने आया है जिसमें कहा गया है कि ‘अभिनेत्री मिष्टी मुखर्जी जिन्होंने कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है, वे अब हमारे बीच नहीं रहीं।

कीटो डाइट की वजह से बेंगलुरू में उनकी किडनी फेल हो गई और शुक्रवार देर रात उन्होंने आखिरी सांस ली। एक्ट्रेस ने बहुत दर्द का सामना किया। ऐसी दुखद क्षति जिसकी पूर्ति संभव नहीं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे.’

चलिए अब आपको समझाते है कि ये कीटो डाइट क्या है दरअसल केटोजेनिक डाइट यानी कि कीटो डाइट को वजन कम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ये उच्च वसा, मध्यम प्रोटीन, कम कार्बोहाइड्रेट वाला आहार है। जिसे कीटोन को पाते हुए वजन घटाने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है।

आपको बता से कि मिष्टी ने साल 2012 में फिल्म ‘लाइफ की तो लग गई’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वे साल 2013 में आई फिल्म ‘मैं कृष्णा हूं’ के एक गाने में रजनीश दुग्गल के साथ नजर आई थी।

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago