HomeCrimeअब जमानत पर बाहर आए अपराधियों पर भी रखी जायेगी कढ़ी नजर

अब जमानत पर बाहर आए अपराधियों पर भी रखी जायेगी कढ़ी नजर

Published on

फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त ओ पी सिंह द्वारा अपराधियों पर नकेल कसने के आदेशों व पुलिस उपायुक्त व सहायक पुलिस आयुक्तों के दिशा निर्देशों पर कार्य करते हुए दिनांक 13 अक्टूबर को रात्रि, फरीदाबाद के प्रत्येक थाना क्षेत्र में रोजाना लगाए जा रहे पुलिस नाकों पर अपराधियों व संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनों को रोककर चेकिंग की गई जिसमें पिछले 3 साल में फरीदाबाद में घटित हुए जघन्य अपराधों में जेल से जमानत पर बाहर आए कुल 103 अपराधियों व हिस्ट्रीशीटरों की चेकिंग की गई और 28 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त किए गए।

अब जमानत पर बाहर आए अपराधियों पर भी रखी जायेगी कढ़ी नजर

फरीदाबाद में रोज रात्रि 11 बजे से लेकर सुबह 4:00 बजे तक नाका लगाकर पुलिस प्रशासन फरीदाबाद के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करती है तथा संदिग्ध प्रकार के व्यक्तियों पर निगरानी रखती है।

फरीदाबाद में घटित हो रहे अपराधों में जेल से जमानत पर बाहर आए अपराधियों का बड़ा हाथ है। यह अपराधी गलत प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त रहते हैं तथा अन्य व्यक्तियों को भी इस प्रकार के कार्यों में शामिल होने के लिए लालच देते हैं।

जिस प्रकार एक गंदी मछली पूरे तालाब को गन्दा कर देती है उसी प्रकार एक आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति समाज के अन्य व्यक्तियों को गलत धन्धों में धकेलने का पर्यटन करता है। कुछ व्यक्ति लालच में आकर या मजबूरी के कारण इनके साथ कार्य करने लग जाते हैं और बाद में अपराध के जंजाल में फसते चले जाते हैं।

अब जमानत पर बाहर आए अपराधियों पर भी रखी जायेगी कढ़ी नजर

इन आपराधिक प्रकार के व्यक्तियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस आयुक्त ने अपने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को उनपर नजर रखने के लिए नाकों पर अपराधियों से पूछताछ करने व उन पर निगरानी रखने के आदेश दिए।

पुलिस कमिश्नर ने अपने पुलिस अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए उनको उनके द्वारा किए जा रहे हैं पुलिस कार्यों के लिए शाबाशी दी और भविष्य में भी ऐसे ही इमानदारी और पूरी निष्ठा से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this