HomeLife StyleHealthजानिए फरीदाबाद जिले में अब तक कितने लोगो को सर्विलांस पर लिया...

जानिए फरीदाबाद जिले में अब तक कितने लोगो को सर्विलांस पर लिया जा चुका है ।

Published on

उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 4309 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 1256 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 3053 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 4248 होम आइसोलेशन पर हैं।

अब तक 3088 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 2821 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 206 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 61 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 18 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा ठीक होने के बाद 42 को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। इसमें एक मरीज की मौत भी हो गई है।
उन्होंने बताया कि सभी मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ को कोविड-19 की रोकथाम और प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित किया गया है।

इसी प्रकार पर्यावरण स्वच्छता और शुद्धीकरण के बारे में सरकारी व निजी विभागों के कर्मचारियों को दैनिक आधार पर प्रशिक्षण दिया जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संभावित संक्रमण की पृष्ठभूमि को देखते हुए आम जनता को सरकार द्वारा स्वास्थ्य संबंधी हिदायतों की अनुपालना करने की सलाह दी जाती है। लोगो को ध्यान रखना चाहिए कि खाँसी व छींकते समय रूमाल या तौलिया का उपयोग अवश्य करें, हाथों को बार-बार साबुन व पानी से धोते रहें। जब तक बहुत जरूरी न हो, घर से बाहर न निकलें। सार्वजनिक स्थलों व सभाओं में जाने से बचें।

जिन लोगों ने हाल ही में कोरोना प्रभावित देशों की यात्रा की है, उन्हें राष्ट्रीय, राज्य या जिला हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना देनी चाहिए, उन्हें भारत में आगमन की तारीख से 28 दिनों के लिए सभी से अलग रहना है और किसी से भी स्पर्श करने से बचना है, भले ही उसमें कोई लक्षण न हों।

Latest articles

हरियाणा में खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, लगेगी सरकारी नौकरी?

हरियाणा में खिलाड़ियों के लिए निकलेंगे विभिन्न पदों पर भर्ती बता दें प्रदेश में...

हरियाणा के मुख्यमंत्री का महिलाओं को लेकर बड़ा ऐलान, होगा ये बड़ा बदलाव

हरियाणा में महिलाओं को लेकर के मुख्यमंत्री नायक सैनी ने एक बहुत ही अहम...

हरियाणा सरकार देगी इन खिलाड़ियों को 51 हजार रूपये की सम्मान राशि

हरियाणा के खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार 51 हज़ार रूपये की सम्मान राशि देने जा...

फरीदाबाद में बीके अस्पताल की फॉल सीलिंग गिरी युवक के सिर, फिर जो हुआ….

फरीदाबाद के बीके अस्पताल में कई दीवारें जर्जर स्थिति में है जिसे मरम्मत करना...

More like this