HomeFaridabadफरीदाबाद की जनता के लिए बढ़ा संकट, 1 दिन में 10 पॉजिटिव...

फरीदाबाद की जनता के लिए बढ़ा संकट, 1 दिन में 10 पॉजिटिव मामले

Published on

1 दिन में 10 पॉजिटिव मामले सामने आने से फरीदाबाद की जनता के लिए बढ़ा संकट :- लॉक डाउन के चलते एवं फरीदाबाद जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए अन्य सख्त प्रतिबंधों के बाद भी शहर में कोरोना के मामलों पर लगाम लगा पाना मुश्किल होता जा रहा है जिस कारण फरीदाबाद जिले में निरंतर बढ़ते कोरोना संक्रमितों के कारण फरीदाबाद शहर अब संकट के घेरे में आ चुका है।

पिछले 1 हफ्ते में फरीदाबाद जिले में 30 से अधिक कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है और 3 मई रविवार का दिन फरीदाबाद के लोगो पर एक पहाड़ बनके टूटा है क्योंकि आज के दिन फरीदाबाद की जनता में सर्वाधिक 10 कोरोना वायरस मरीजों की पुष्टि हुई है जिनमें 3 स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल है।

पाए गए 10 मरीजों का ब्योरा :-
फरीदाबाद जिले में आज के दिन पाए गए कोरोना के मरीजों में दो ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के मेल नर्स है एवं एक मामला खेड़ी कला खेड़ी कला से संबंधित है। इसके अतिरिक्त एक महिला जीवन नगर एवं एक महिला दयालबाग से पॉजिटिव मिली है। साथ ही एक व्यक्ति की पुष्टि जवाहर कॉलोनी से हुई है और एक पॉजिटिव मरीज मुजेसर से सामने आया है। इसका अलावा बात करें अन्य तीन मरीजों की तो उनके बारे में अभी तक कोई भी स्पष्ट जानकार प्राप्त नहीं हो सकी है।

फरीदाबाद की जनता के लिए संकट का विषय :-
फरीदाबाद में आज के दिन पाए गए 10 संक्रमितों में 3 स्वास्थ्य कर्मियों के पॉजिटिव पाए जाने से काफी सनसनी मची हुई है क्योंकि स्वास्थ्य कर्मियों का ही पॉजिटिव पाया जाना शहर के लिए एक चिंता का विषय है। इसके साथ ही 10 मरीजों की पुष्टि के बाद फरीदाबाद में कुल 73 मामले अब तक पाए जा चुके हैं जिनमें से एक की मृत्यु हो चुकी है एवं 42 मरीज पूरी तरीके से स्वस्थ हो चुके हैं और 30 मरीज अभी भी अस्पताल में भर्ती है।

प्रशासन द्वारा सभी संभव प्रयासों के बाद भी जिले में इस प्रकार कोरोना के मामलों की संख्या का बढ़ना अत्यंत चिंताजनक विषय है और अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह संकट और भी बढ़ सकता है।

Latest articles

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के...

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में...

More like this

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के...